फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water reached the shops at Lahara Ganga Ghat

Agra News: लहरा गंगाघाट पर दुकानों तक पहुंचा पानी

Sat, 02 Aug 2025 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Water reached the shops at Lahara Ganga Ghat
सोरोंजी के लहरा गंगाघाट के पास लगी दुकानों के पास भरा गंगा का पानी ।
कासगंज। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। गंगा का जलस्तर करीब 15 सेंटीमीटर बढ़ गया। गंगा में प्रवाह बढ़ने के साथ ही पानी की दस्तक लहरा गंगाघाट पर हो गई। इससे कांवड़ मेले के लिए लगाई गई दुकानों तक पानी पहुंचने के कारण दुकानदारों को अपनी दुकानें हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं सुरक्षा के लिए बना वाच टॉवर भी पानी घिर गया। कांवड़ मार्ग पर भी पानी पहुंच गया जिससे प्रशासन व पुलिस को नए सिरे से व्यवस्थाएं करनी पड़ीं।गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को 162.10 मीटर के निशान पर था जो बृहस्पतिवार को 162.25 मीटर के निशान पर आ गया। शाम तक लगातार जलस्तर में वृद्धि होती रही। नरौरा बैराज से बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को प्रवाह करीब 18 हजार क्यूसेक बढ़ गया। जलस्तर में वृद्धि के कारण पूरे दिन गंगाघाट पर अव्यवस्था बनी रही। कांवड़ मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदार अपनी दुकानें सुरक्षित स्थानों में स्थानांतरित करने में जुटे रहे। कछला गंगाघाट पर भी पानी बढ़ने के कारण गंगास्नान को पहुंच रहे श्रद्धालुओं को दिक्कतें हुईं। पटियाली इलाके के नगला दुरजन, नगला नरपत, नगला जयकिशन, मूंझखेड़ा के गंगा की खादर के खेत जलमग्न नजर आए। वहीं ग्रामीण मार्गों पर कई जगह पानी भरा नजर आया और पानी बढ़ने पर आगामी समय में और दिक्कतें हो सकती हैं। नरदौली के लव कुमार ने बताया कि गंगा का पानी काफी बढ़ा है। इससे खेतों में पानी है और नगला नरपत सहित अन्य इलाकों में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।तीर्थनगरी के लहरा के समीपवर्ती गांव डिंगलेशनगर, बघेला, दतलाना, पिलोसराय तक बाढ़ का खतरा पहुंच सकता है। यदि जलस्तर में और अधिक वृद्धि हुई तो दिक्कतें बढ़ेंगी।कांवड़ियों के लिए तैयार किए गए वैकल्पिक मार्ग तक गंगा के पानी की दस्तक होने से कांवड़ियों को आवागमन में दिक्कतें हो सकती हैं। कांवड़ मेले के नोडल पुलिस अधिकारी जगदीश सिंह ने जेसीबी के माध्यम से रास्ते की ओर आ रहे पानी को रोकने के लिए मिट्टी के बंधे लगवा दिए जिससे मार्ग पर पानी न आए। लहरा गंगाघाट पर कांवड़ियों की सहायता के लिए पालिका के द्वारा लगाए गए शिविर, खोया पाया कैंप तक पानी पहुंचने पर नगर पालिका प्रशासन ने दूसरे स्थान पर स्थापित किया है जिससे कांवड़ियों को दिक्कत नहीं हो। श्रावण मास का अंतिम सोमवार 4 अगस्त को है। इसलिए इस सोमवार के लिए आगामी दो दिन में बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। बढ़े हुए जलस्तर के कारण कांवड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बैराजों से पानी का प्रवाह-
हरिद्वार बैराज से-97764 क्यूसेक
बिजनौर बैराज से-59989 क्यूसेक
नरौरा बैराज से- 80447 क्यूसेक
कछला ब्रिज- 162.25 मीटर के निशान पर

वर्जन-
- गंगा में बैराजों से प्रवाह बढ़ा है। जिससे जलस्तर में वृद्धि हुई है। आगामी समय में जलस्तर में गिरावट आएगी। सिंचाई विभाग निगरानी कर रहा है- प्रणय सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed