{"_id":"6a8bc9cb224073b6fb06ab05","slug":"water-project-to-supply-55-000-families-in-trans-yamuna-agra-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: सौ साल तक नहीं तरसेगा यमुनापार, 55 हजार परिवारों की बुझेगी प्यास; तैयार हो रहा इंटेक वेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: सौ साल तक नहीं तरसेगा यमुनापार, 55 हजार परिवारों की बुझेगी प्यास; तैयार हो रहा इंटेक वेल
Mon, 24 Aug 2026 10:04 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:04 AM IST
सार
आगरा के यमुनापार क्षेत्र में 55 हजार परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पोइया घाट पर 85 एमएलडी इंटेक वेल और 55 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। डीएम ने परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण को अगले 100 वर्षों की आबादी और जरूरतों के अनुरूप करने तथा काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पोइया घाट पर निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और इंटेक वेल का डीएम ने किया निरीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के यमुनापार क्षेत्र के लगभग 55 हजार परिवारों की प्यास बुझाने के लिए पोइया घाट पर बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और इंटेक वेल का रविवार को डीएम मनीष बंसल ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट का निर्माण अगले 100 वर्षों की आबादी और जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाए।
जल निगम की ओर से यमुना नदी पर 85 एमएलडी क्षमता का इंटेक वेल और 55 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। यहां से 231 किमी लंबी पाइपलाइन के जरिये ट्रांस यमुना कॉलोनी, कालिंदी विहार, फाउंड्री नगर, शाहदरा व कछपुरा सहित 100 से अधिक कॉलोनियों में शुद्ध पानी पहुंचेगा।
डीएम ने जल शोधन प्रक्रिया, पंपिंग व्यवस्था और पाइपलाइन नेटवर्क का जायजा लेते हुए निर्माण सामग्री की थर्ड पार्टी जांच कराने के निर्देश भी दिए। बाढ़ के खतरे पर अधिकारियों ने बताया कि डिजाइन में हाई फ्लड लेवल का पूरा ध्यान रखा गया है और बैक फ्लो से सुरक्षा के इंतजाम हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट स्थल तक जाने वाली एप्रोच रोड की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल दुरुस्त करने के लिए कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि कार्य में देरी स्वीकार्य नहीं है। निरीक्षण के दौरान जाॅइंट मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार व एडीएम नमामि गंगे जुहैर बेग मौजूद रहे।