{"_id":"5f7466168ebc3e9bd406058d","slug":"water-problem-will-be-solved-with-new-pipe-line-in-nagala-haveli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबरः जलनिगम ने तैयार की नगला हवेली के लिए योजना, दो करोड़ रुपये की बिछेगी पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबरः जलनिगम ने तैयार की नगला हवेली के लिए योजना, दो करोड़ रुपये की बिछेगी पाइप लाइन
Wed, 30 Sep 2020 04:35 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 30 Sep 2020 04:35 PM IST
सार
नगला हवेली के चौ. रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी ने जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर महेश गौतम से पूछा कि तीन महीने से पानी नहीं
मिल रहा। कब तक जलापूर्ति हो पाएगी। महेश कुमार गौतम ने बताया दो करोड़ का एस्टीमेट बनाकर नगर निगम को दे दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन महीने से पानी के लिए हर दिन प्रदर्शन कर रहे दयालबाग स्थित नगला हवेली के लोगों को पानी देने के लिए जलनिगम ने 2 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है।
नगला हवेली को पानी देने के लिए लॉयर्स कॉलोनी की टंकी से अलग पाइपलाइन के जरिए जोड़ा जाएगा। जल निगम की विश्व बैंक इकाई ने एस्टीमेट बनाकर नगर निगम को सौंप दिया है। वहीं इस मामले में नगला हवेली के लोग मंगलवार की दोपहर जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर महेश गौतम से मिले और उनसे पूछा कि पानी कब मिलेगा।
नगला हवेली के चौ. रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी ने जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर महेश गौतम से पूछा कि तीन महीने से पानी नहीं मिल रहा। कब तक जलापूर्ति हो पाएगी। महेश कुमार गौतम ने बताया दो करोड़ का एस्टीमेट बनाकर नगर निगम को दे दिया है। जैसे ही नगर निगम काम चालू करने के लिए बजट जारी कर देगा, लॉयर्स कॉलोनी टंकी से अलग लाइन डालकर नगला हवेली को पानी देने का काम शुरू हो जाएगा।
संबंधित खबर- पानी दो सरकार! नगला हवेली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी को खून से लिखा पत्र
विज्ञापन
महेश गौतम ने नजदीक की अदनबाग टंकी से पाइप लाइन को जोड़कर पानी देने का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन उसमें यह तय नहीं कि कितने घरों तक पानी मिलेगा और कितने प्रेशर से पानी आएगा। इस दौरान सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, गुलाब सिंह बघेल, केवल बघेल, मलखान जाटव, विश्वेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।