{"_id":"5f946a7e8ebc3e5fa477bfe6","slug":"water-problem-mainpuri-news-agr4650695100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य पाइपलाइन टूटी, पांच हजार घरों में नही आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य पाइपलाइन टूटी, पांच हजार घरों में नही आया पानी
विज्ञापन
श्मशान घाट रोड पर क्षतिग्रस्त पानी की पाइपलाइन को सही करते नगर पालिका के कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। श्मशान घाट रोड पर खोदाई के दौरान शुक्रवार शाम को पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते शनिवार को सुबह आधा दर्जन मोहल्लों के पांच हजार घरों में पानी नहीं आया। नगर पालिका ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।
शहर के मदार दरवाजे से कलक्ट्रेट जाने वाली श्मशान घाट रोड पर ऑपिटकल फाइबर केबल (ओएफसी) डाले जाने का काम चल रहा है। शुक्रवार को देर शाम खोदाई के दौरान पानी की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पूरा पानी बह गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते शनिवार की सुबह पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकी।
इसके चलते देवी रोड, राजा का बाग, सौतियाना, कटरा, मिश्राना आदि मोहल्लों के पांच हजार घरों में पानी नहीं पहुंचा। नवरात्र के दौरान पानी की आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान रहे। हैंडपंप से पानी भरने के लिए लाइनें लगी रहीं। इससे पहले भी तीन बार देवी रोड पर गैस पाइपलाइन डाले जाने के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके बाद भी किसी को कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
केबल डाले जाने के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। शनिवार की शाम तक लाइन सही करा दी जाएगी। - लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका।
लोग बोले:
किसी की भी जनता की परेशानी से लेनदेना नहीं है। नगर पालिका और काम करने वाली संस्था की लापरवाही से ही पाइपलाइन हर बार क्षतिग्रस्त हो जाती है। - रवि कुमार, देवी रोड।
किसी भी कार्य के लिए खोदाई के दौरान नगर पालिका का एक कर्मचारी मौेके पर रहना चाहिए। अगर ऐसा हो तो पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त न हो। - राजवीर सिंह, मदार दरवाजा।
शुक्रवार की शाम को पानी की मुख्य पाइपलाइन फूटी थी। नवरात्र को देखते हुए रात में भी नगर पालिका पाइप की मरम्मत करा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। - रजत कुमार, किला बजरिया।
नवरात्र में सुबह पांच हजार घरों में पानी न आना कितनी बड़ी मुसीबत है, ये तो सभी जानते हैं। लेकिन नगर पालिका और कार्यदायी संस्था को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। - मनीष राजपूत, राजा का बाग।