फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   WATER PROBLEM

13 हजार घरों में छह दिन से नहीं पहुंचा पानी लोग परेशान

Wed, 09 Sep 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
WATER  PROBLEM
शहर के मोहल्ला महमूद नगर में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के तीन मोहल्लों में नलकूप खराब होने से 13 हजार घरों में छह दिन से पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गाड़ीवान, दरीबा और महमूद नगर में 17.83 करोड़ की लागत से अमृत योजना के तहत टंकी और नलकूप का निर्माण कराया गया है। सभी मोहल्लों में पेयजल सप्लाई के लिए 12.31 किमी लाइन भी बिछवाई गई है। टंकी, नलकूप और पानी की लाइन बिछाए जाने के कार्य में कार्यदायी संस्था अस्थाई निर्माण खंड, उत्तर प्रदेश जल निगम मैनपुरी ने भारी लापरवाही की है। जिसके चलते एक नलकूप आज तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वहीं दूसरा नलकूप एक महीने में चार बार खराब हो चुका है। पिछले छह दिन से नलकूप खराब होने से तीनों मोहल्लों के 13 हजार घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। मोहल्ले के सभासद और जागरूक लोगों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। शिकायत में कार्यदायी संस्था पर लाइन बिछाने और नलकूप निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कार्यदायी संस्था ने नलकूप स्थापित करने में घटिया मशीनें लगाई हैं। जिसके कारण आए दिन नलकूप खराब हो रहा है। जिला प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए। - आरिफ खान, महमूदनगर।
- छह दिन से पानी नहीं आ रहा है। जिससे लोग परेशान हैं। घरों में खाना बनाने के लिए दूसरों के घरों से जहां सबमर्सिबल लगी हैं। पानी मांगना पड़ रहा है। - सकीना बेगम, दरीबा।
- एक नलकूप आज तक चला नहीं। दूसरा खराब पड़ा है। विभागीय अधिकारी इसकी जांच क्यों नहीं करते। एक महीने में चौथी बार पानी की दिक्कत हुई है। - हसीना बेगम, दरीबा।

- पिछले छह दिनों से पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। नलकूप खराब पड़े हुए हैं। जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से भी शिकायत की गई है। - मंजूर अली, महमूदनगर।
- खराब नलकूप को ठीक कराया जा रहा है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार की सुबह तक सभी लोगों को पानी की सप्लाई मिल सकेगी। - लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed