फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water problem in yamunapar

बाड़ा चरन सिंह, यमुनापार में पानी का संकट

Sat, 20 Nov 2021 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
water problem in yamunapar
आगरा। बुलंदशहर के पालड़ा फॉल से गंगाजल की आपूर्ति सामान्य होने के बाद भी शहर में ऊंचाई वाले इलाकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। बाड़ा चरन सिंह, बल्का बस्ती में पानी का प्रेशर कमजोर रहा तो यमुनापार में पानी का संकट बना रहा। यमुना पार ट्यूबवेल से टेढ़ी बगिया की कॉलोनियों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

यमुनापार की पार्षद मिथिलेश देवी के मुताबिक जलकल विभाग ने 15वें वित्त आयोग से ट्यूबवेल की मरम्मत के लिए बजट जारी किया था, लेकिन अब तक ट्यूबवेल का काम शुरू नहीं किया गया। मोटरें पुरानी हो चुकी हैं, जो पूरी क्षमता पर नहीं चल रहीं। अब सर्दियों में भी पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। पूरी गर्मी लोग परेशान रहे हैं। अब त्योहारी सीजन और सहालग के समय भी लोग दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। नाई की सराय निवासी योगेश कुशवाह ने बताया कि दो दिन से पानी पूरी गली में ही नहीं आ रहा। महीने में दो तीन दिन ही पानी पहुंचता है। जब तक टंकी ऊपर तक नहीं भरी जाती, तब तक दूर की कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंच पाएगा। जलकल महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि स्थानीय लीकेज के कारण दिक्कत रही होगी, बाड़ा चरन सिंह और यमुनापार टीम भेजकर उसे चेक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed