{"_id":"613284fb8ebc3eb6cd302075","slug":"water-problem-in-tajganj-agra-news-agr506251130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए परेशान रहे एक लाख से ज्यादा लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए परेशान रहे एक लाख से ज्यादा लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ताजमहल के दो किमी दायरे के पास के क्षेत्रों में शुक्रवार को पानी के लिए एक लाख से ज्यादा लोग परेशान रहे। मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के एलाइनमेंट में आड़े आ रही जलकल की 28 इंच की पाइपलाइन को शिफ्ट करने के कारण शुक्रवार को ताजगंज, बसई खुर्द, शहीद नगर, छावनी, ताजगंज, पुरानी मंडी, धांधूपुरा आदि क्षेत्रों के एक लाख से ज्यादा लोगों को पानी नहीं मिल पाया। शुक्रवार सुबह से पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू किया गया जो शनिवार शाम तक चलेगा। पूरे दिन पानी के लिए इन क्षेत्रों में लगे सबमर्सिबल पंप पर लोगों की कतारें लगी रहीं, जो पानी के लिए अपने घर तक की दौड़ लगाते रहे।
जलकल विभाग के सचिव एसके श्रीवास्तव ने बताया कि फतेहाबाद रोड पर चल रहे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम शुक्रवार सुबह शुरू कर दिया गया। यह काम शनिवार शाम तक पूरा होने की उम्मीद है। शिफ्टिंग के काम के कारण सप्लाई बंद रही और ताजगंज जोनल पंपिंग स्टेशन से जुड़े लोगों को पानी नहीं मिल पाया। जलकल विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए टैंकर की व्यवस्था कराई, लेकिन यह नाकाफी साबित रही। ताजगंज, बसई, शहीद नगर, आगरा कैंट, ताजगंज, पुरानी मंडी, धांधूपुरा में सबमर्सिबल पंपों पर लोग बाल्टी लेकर पानी भरने के लिए पहुंचे। कई जगह पहले पानी भरने के लिए तकरार भी हुई।
असद गली, मलको गली, ताजगंज, पाठक प्रेस, दखिनाई दरवाजा, ताजगंज दक्षिणी गेट, कुत्ता पार्क जैसे संकरे क्षेत्रों में पानी के लिए लोगों की परेशानी ज्यादा रही। उन्हें मुख्य मार्ग पर लगे सबमर्सिबल पंप तक पानी भरने आना पड़ा। ताजगंज निवासी रिजवान ने बताया कि पानी न आने से शाम को परेशानी हुई। सुबह तो पहले से भरा पानी काम आ गया, पर शाम को पानी के लिए मेन रोड पर लगे पंप तक जाना पड़ा।