फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water problem in half city

आधे शहर की जलापूर्ति हुई ठप

Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Water problem in half city
आगरा। जीवनीमंडी वाटरवर्क्स से पोषित आधे शहर के करीब चार लाख लोगों को मंगलवार को पानी नहीं मिल पाया। जलाशय से पाइपलाइन के कनेक्शन के लिए स्मार्ट सिटी ने दो दिन का शटडाउन लिया है। मंगलवार सुबह से बुधवार रात तक पानी की आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन

पानी न मिलने के कारण ताजगंज, कोतवाली, रकाबगंज, जीवनीमंडी, यमुनापार, बल्केश्वर, कमला नगर, विजय नगर, महाराजा अग्रसेन मार्ग, कालामहल, बेलनगंज सहित आधे शहर के करीब चार लाख लोग पानी के लिए परेशान रहे। बुधवार को भी पानी नहीं मिलेगा। स्मार्ट सिटी कंपनी ने बृहस्पतिवार सुबह जलापूर्ति बहाल करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पानी के लिए भटके लोग
सुबह जलापूर्ति के बाद 48 घंटों के लिए जीवनीमंडी वाटरवर्क्स बंद होने से शाम को पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। जीवनीमंडी, नया घेर, गधापाड़ा, कृष्णा कॉलोनी, कालामहल, यमुना किनारा, ताजगंज, पुरानी मंडी, गोबर चौकी क्षेत्र में लोगों को पानी भरने के लिए टीटीएसपी टंकी और सबमर्सिबल पंप से पानी भरने जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आए दिन की कहानी
जीवनीमंडी वाटरवर्क्स जब-तब बंद कर रहे हैं। जब सिल्ट या अन्य कारणों से पालड़ा से गंगाजल नहीं मिलता, तब इस तरह के काम निपटाया करें। - रवि बिहारी माथुर, पार्षद
हर महीने पानी का संकट
कोई महीना ऐसा नहीं रहा, जब 8 से 10 दिन पानी का संकट न झेल रहे हों। कभी कहते हैं कि गंगाजल नहीं मिल रहा। जब मिलता है तो कोई न कोई बहाना बनाकर सप्लाई बंद कर देते हैं - नीति मोहन, कालामहल
कोई कोऑर्डिनेशन नहीं
कभी सिल्ट, कभी कनेक्शन, कभी लीकेज। यह आए दिन की बात है। कोई कोऑर्डिनेशन ही नहीं है। दो दिन तो कह रहे हैं, पर असलियत में तीन दिन तक पानी के लिए परेशान होते हैं। - राकेश राठौर, ताजगंज
पानी का टैंकर मंगवाना है तो फोन करें
जीवनीमंडी से आधे शहर की जलापूर्ति ठप होने से परेशान लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए जलकल विभाग ने टैंकरों की व्यवस्था की है। जलकल सचिव एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कंट्रोल रूम के फोन नंबर 81950 95401 को डायल करके पानी का टैंकर मंगवाया जा सकता है। क्षेत्रीय पार्षदों के जरिए भी पानी का टैंकर भेजा जा रहा है।
पानी के लिए नगला हवेली में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। दयालबाग में पाइपलाइन बिछी होने के बाद भी गंगाजल उपलब्ध न होने पर नगला हवेली में मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हो गई है।
34 कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंचने पर दयालबाग निवासी सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी, नीरज यादव और आकाश कुमार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। सौरभ चौधरी ने कहा कि एक साल से वह जलनिगम, नगर निगम, जलकल विभाग और कलेक्ट्रेट के चक्कर काटकर परेशान हैं। 15वें वित्त आयोग से लॉयर्स कॉलोनी से नई पाइपलाइन बिछाने के लिए बजट भी मंजूर हो गया, पर काम शुरू नहीं हुआ।
अक्तूबर के बाद नवंबर में काम शुरू करने का भरोसा दिया गया था, पर अब तक लॉयर्स कॉलोनी से दयालबाग तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू नहीं किया गया। अधिकारी हर बार तारीख पर तारीख दे रहे हैं। इस बार वह भूख हड़ताल से तब हटेंगे, जब गंगाजल का काम शुरू हो जाएगा।
इस दौरान चौ. रामवीर सिंह, धर्मवीर चौधरी, लक्ष्मी, अंजली, शारदा, रज्जो, भगवान देवी, राजन, भूदेवी, किशन, जितेंद्र वकील, निर्मला शर्मा, मोहिनी, कविता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

उठाने के लिए पहुंची पुलिस
भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को उठाने के लिए मंगलवार दोपहर को पुलिस पहुंची। पुलिस ने भूख हड़ताल खत्म करने की बात कही, लेकिन पानी के लिए हड़ताल पर बैठे लोगों नेे कहा कि काम नहीं तो भूख हड़ताल खत्म नहीं। उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद भी लोग डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed