निकाय चुनाव: बुलंद दरवाजा है जिसकी पहचान, जानें उस नगर पालिका का हाल, पानी के लिए लोग परेशान
फतेहपुर सीकरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्षों का दावा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास की गंगा बहाई, लेकिन लोगों का कहना है कि अब तक समस्याएं हल नहीं हो पाईं। सबसे बड़ी समस्या पानी की है।
विस्तार
नगर पालिका में करीब 45 हजार आबादी हैं। निकाय चुनाव अगले माह प्रस्तावित हैं। वार्डों और अध्यक्षों का आरक्षण घोषित हो चुका हैं। वर्तमान में सामान्य सीट से अब अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। ऐसे में एक तरफ सामान्य वर्ग में मायूसी है तो पिछड़ा वर्ग में खुशी की लहर है।
विकास ही रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा
फतेहपुर सीकरी नगर पालिका में विकास ही चुनावी मुद्दा रहेगा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है पानी की किल्लत, जर्जर रास्ते, गंदगी के साथ चौखंडी क्षेत्र में जलभराव की समस्या है। जिससे पांच हजार लोग प्रभावित हैं।वोट का गणित
कुल वोटर: 29081, महिला: 13521, पुरुष: 15560
समीकरण: 13 प्रतिशत एससी वर्ग, 55% ओबीसी वर्ग
यह रहे पूर्व अध्यक्ष
- 1980 में राम कुमार गोयल
- 1995 में बदरूददीन कुरैशी
- 2000 में ओमवती बघेल (भाजपा)
- 2006 सोनपाल कुशवाह (भाजपा)
- 2012 में मोहम्मद इस्लाम (निर्दलीय)
- 2017 में त्रिलोक चंद मित्तल (भाजपा)
समस्याएं सुनने वाला हो अध्यक्ष
सराफा व्यवसायी राम गोपाल ने बताया कि नया चेयरमैन ऐसा होना चाहिए जो पालिका की समस्याओं को अफसरों के सामने रख सके। लोगों की समस्याएं सुने। उनके लिए उपलब्ध रहे। खिड़की आगा निवासी महाराज सिंह ने कहा कि नया चेयरमैन जाति, धर्म, वर्ग भेद में न पड़े। वह सभी लोगों के लिए समान रूप से काम करे। क्षेत्र में विकास कार्यों की बहुत जरूरत है।