{"_id":"5e3eee0c8ebc3ee5a243b109","slug":"water-proble-mainpuri-news-agr4285834110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी नहीं किया प्रयास, तो गर्मी में कैसे बुझेगी प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी नहीं किया प्रयास, तो गर्मी में कैसे बुझेगी प्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम गर्म होने के साथ ही पेयजल की मांग बढ़ने लगी है। गर्मी में लोगों को निर्बाध पेयजल मुहैया कराने के लिए अभी तक नगर पालिका ने तैयारी नहीं की है। फरवरी में ही शहरी क्षेत्र में पानी के लिए मारामारी शुरू हो गई है, अगर नगर पालिका ने व्यवस्थाओं पर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो मई और जून में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। शनिवार को शहर के मोहल्ला महमूदनगर में लोगों ने पानी के लिए सांकेतिक रूप से प्रदर्शन भी किया।
शहरी क्षेत्र में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में शिकायतें नगर पालिका में पहुंचने लगी हैं। पानी की किल्लत का कारण सरकारी हैंडपंपों का सबमर्सिबल डालकर निजी उपयोग और पेयजल की मुख्य सप्लाई लाइन में मनमाने तरीके से जोड़े गए हजारों घरों के पाइप हैं। अवैध कनेक्शन के कारण पानी ऊंचाई वाले इलाकों में नहीं पहुंच पा रहा है। पानी की किल्लत की शिकायतें मिलने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक कार्ययोजना तैयार नहीं की है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की मांग और अधिक होगी।
शनिवार को शहर के मोहल्ला महमूदनगर में लोगों ने पानी के लिए सांकेतिक रूप से प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि यहां बनी टंकी से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। ऑपरेटर अपनी मर्जी से पानी की सप्लाई देता है।
विज्ञापन
हाईलाइट्स
14 टंकियों से शहर में होती है पेयजल आपूर्ति
23 नलकूप हैं टंकी को भरने के लिए शहर में
3000 हैंडपंप शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए हैं
बोले लोग
मौसम गर्म होने लगा है, ऐसे में पानी की जरूरत बढ़ने लगी है। टंकी से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है।
-आसिफ अली
मोहल्ले में हैंडपंप लगे हैं, लेकिन इनकी स्थिति भी ठीक नहीं है। किसी में गंदा पानी आता है तो किसी में पानी ही नहीं आता।
-आसमान
नगर पालिका प्रशासन को अभी से इंतजाम करने चाहिए। गर्मी बढने के साथ ही पानी की मांग और बढ़ेगी।
-विनोद कुमार
नगर पालिका प्रशासन को निर्बाध पेयजल आपूर्ति लोगों को मुहैया करानी चाहिए। हैंडपंप में सबमर्सिबल डालने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
-साहिल अली।
गर्मी में शहरवासियों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल मुहैया कराया जाएगा। जल्द ही कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल कराया जाएगा।
-लालचंद्र भारती, ईओ नगर पालिका।