{"_id":"69935cb7687f8540d0001a84","slug":"water-pipeline-broke-during-drain-cleaning-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नाला सफाई के दौरान टूटी पानी की पाइपलाइन, इन क्षेत्रों में खड़ा हुआ जल संकट; परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नाला सफाई के दौरान टूटी पानी की पाइपलाइन, इन क्षेत्रों में खड़ा हुआ जल संकट; परेशान रहे लोग
Mon, 16 Feb 2026 11:44 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:44 PM IST
सार
पंप के नजदीक नाला सफाई के दाैरान नगर निगम की मशीन से पानी की लाइन टूट गई। लाइन नाले से होकर गुजरती है, इसलिए किसी को पता नहीं चल सका। इससे कई क्षेत्रों में जल संकट गहरा गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis
- फोटो : AI Generated
विस्तार
आगरा के हाथरस रोड पर नरायच में भाटिया पेट्रोल पंप के नजदीक नाला सफाई के दौरान जेसीबी मशीन से जलकल विभाग की 12 इंच की मुख्य पाइप लाइन टूट गई। गोकुल नगर, फाउंड्री नगर, यमुना विहार, शांति नगर, ओम नगर, नगला छुउआ, चंद्र नगर, चार पुलिया श्याम नगर सहित एक दर्जन क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई बाधित हो गई। हजारों लोगों को पानी की आपूर्ति से प्रभावित होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद बनवारी लाल ने बताया कि पिछले कुछ दिन से लोग पानी की सप्लाई पर्याप्त न आने की शिकायत कर रहे थे। पंप के नजदीक नाला सफाई के दाैरान नगर निगम की मशीन से पानी की लाइन टूट गई। लाइन नाले से होकर गुजरती है, इसलिए किसी को पता नहीं चल सका। रविवार को लाइन टूटने की जानकारी जलकल के अधिकारियों को दी गई थी। सोमवार को अधिकारियों ने सर्वे कर स्थान चिह्नित कर लिया। जलकल विभाग के महाप्रबंधक अरुणेंद्र राजपूत ने बताया कि लाइन की मरम्मत के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। मंगलवार को मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।