{"_id":"5d4961308ebc3e6d22783d19","slug":"water-logging-due-to-heavy-rain-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: दो घंटे तक मूसलाधार बारिश, सड़कें बनीं तालाब, घर-दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: दो घंटे तक मूसलाधार बारिश, सड़कें बनीं तालाब, घर-दुकानों में घुसा पानी
Tue, 06 Aug 2019 04:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Aug 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
बारिश में भींगते बच्चे और युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में मंगलवार दोपहर एक बजे के बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन जलभराव आफत बन गया। शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। घर और प्रतिष्ठानों में भी पानी भर गया।
पिछले दो-तीन दिनों से उमस से लोगों का हाल बेहाल था। मंगलवार को झमाझम बारिश ने लोगों का तन-मन भिगो दिया। दोपहर एक बजे से शुरु हुई बारिश तीन बजे जाकर रुकी। दो घंटे की मूसलाधार बारिश से पूरा शहर सरोबार हो गया।
शिकोहाबाद थाना परिसर में पानी भर गया। कटरा बाजार को जाने वाला मार्ग पर दो से तीन फीट पानी भर गया, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया। आवास विकास कॉलोनी को जाने वाली सड़क पर भी जलभराव हो गया।

बारिश से सड़क पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला गढैया में नालियां चौक होने से बारिश का पानी घरों और प्रतिष्ठानों में घुस गया, जिससे कपड़े के दुकानदारों को हजारों का नुकसान हुआ। घरों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। बारिश बंद होने के बाद लोग घरों से पानी निकालते रहे।
शिकोहाबाद के शंकरपुरी, यादव कॉलोनी, शंभूनगर, कटरा मीरा, एटा रोड़ तकिया, रुकनपुरा सहित नगर का कोई मोहल्ला ऐसा नहीं था, जहां जलभराव न हुआ हो। मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है।