फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water level in Yamuna rose by six feet in 48 hours in agra

Agra News: यमुना में 48 घंटे में छह फुट बढ़ा जलस्तर, एत्माद्दौला व ताजमहल की दीवारों को छू कर बह रही नदी

Fri, 30 Sep 2022 12:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 12:13 AM IST
सार

बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार मंगलवार शाम 6 बजे वाटरवर्क्स पर जलस्तर 487 फुट था, बृहस्पतिवार शाम 6 बजे 492.7 फुट पहुंच गया है। 

विज्ञापन
water level in Yamuna rose by six feet in 48 hours in agra
ताज की दीवार को छूकर बहती यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कालिंदी की कलकल 10 माह बाद फिर बढ़ गई है। पिछले 48 घंटे में वाटरवर्क्स पर करीब छह फुट जलस्तर बढ़ने से यमुना फिर पानी से लबालब हो गई है। यह एत्माद्दौला व ताजमहल की दीवारों को छू कर बह रही है।

विज्ञापन


पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश का पानी अब बैराजों से यमुना में आ रहा है। हरियाणा स्थित ताजेवाला (हथिनीकुंड) बैराज से 26 सितंबर को छोड़ा गया 2.95 लाख क्यूसेक पानी बुधवार से आगरा पहुंच गया है। गोकुल बैराज से बृहस्पतिवार शाम 5 बजे 61201 क्यूसेक प्रवाह रहा। यह इस सीजन का सबसे अधिक डिस्चार्ज है। जिससे आगरा में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन

 494 फुट तक पहुंच सकता है जलस्तर 

बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार मंगलवार शाम 6 बजे वाटरवर्क्स पर जलस्तर 487 फुट था, बृहस्पतिवार शाम 6 बजे 492.7 फुट पहुंच गया है। 48 घंटे में 5.7 फुट जलस्तर बढ़ा है। इसके 494 फुट तक पहुंचने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी राकेश कुमार के अनुसार मंगलवार शाम 6 बजे वाटरवर्क्स पर जलस्तर 487 फुट था, बृहस्पतिवार शाम 6 बजे 492.7 फुट पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed