फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water lavel of yamuna deceresed

यमुना का जलस्तर गिरा, आधे शहर में सप्लाई बाधित

Wed, 23 Dec 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो,अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
water lavel of yamuna deceresed
यमुना में जलस्तर फिर से कम हो गया है। इस कारण जलकल को शहर में सप्लाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा। आधे से ज्यादा शहर में दो दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो सकी है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गोकुल बैराज से यमुना में तीन हजार क्यूसिक पानी की अपेक्षा 740 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। शहर में इसका बहुत ही कम भाग पहुंच पाता है। ऐसे में नदी में पानी कम और सिल्ट ज्यादा है। किनारों पर तो कीचड़ ही रह गई है। इन हालातों में जलकल के सामने रॉ वाटर का संकट गहरा गया है। यमुना में बालू हटाकर बीच में से पानी लिया जा रहा है। मगर, इससे पूरे शहर में आपूर्ति कर पाना मुश्किल है। स्थिति यह है कि विभाग पानी स्टोर तक नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

सड़कों पर बह रहा पानी
एक तरफ नदी में पानी नहीं है, दूसरी तरफ जलकल पानी को बर्बाद करने में लगा है। गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने स्थित पुल के नीचे पिछले 15 दिन से पाइप लाइन लीक है। हर रोज हजारों लीटर पानी सड़क पर बह जाता है। लोगों ने शिकायत की लेकिन फायदा नहीं हुआ। मंगलवार को जीवनी मंडी और पीपल मंडी में भी पाइप लाइन लीक हो गई। हालांकि इन दोनों जगहों पर तो मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रही सप्लाई बाधित
जीवनी मंडी, बेलनगंज, पीपल मंडी, कचहरी घाट, गुदड़ी मंसूर खां, काला महल, रावतपाड़ा, छीपीटोला, बालूगंज, सिंगी गली, दरेसी आदि।
यमुना में जलस्तर काफी कम हो गया है। 3000 क्यूसिक के सापेक्ष 740 क्यूसिक पानी ही बैराज से छोड़ा जा रहा है। जिलाधिकारी के माध्यम से सिंचाई विभाग से यमुना में पानी की मात्रा बढ़ाए जाने के लिए कहा गया है। पानी कम रहने की वजह से सप्लाई बाधित हुई है।
- मंजू गुप्ता, महाप्रबंधक, जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed