{"_id":"5f2ee3a28ebc3eaad348b889","slug":"water-kasganj-news-agr4540882143","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 करोड़ रुपये से सुधरेगी 15 ग्राम पंचायतों की पेयजल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 करोड़ रुपये से सुधरेगी 15 ग्राम पंचायतों की पेयजल व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ग्रामीण पेयजल योजना के तहत ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की पहल की गई है। जिले की 15 ग्राम पंचायतों में ओवरहेड टैंक से गांव तक पाइपलाइन बिछाने को शासन ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। अब जल निगम पंचायतों में जल्द ही पाइपलाइन बिछाने का काम करेगा।
जलनिगम ने जिले की 36 ग्राम पंचायतों में पाइपलाइन का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसमें 15 पंचायतों का प्रस्ताव पिछले साल व 21 का इस साल भेजा गया था। इस पर शासन ने 15 ग्राम पंचायतों में जहां ओवरहेड टैंक बने हैं वहां पाइपलाइन बिछाने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए सात करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत कर दी है। साथ ही जल निगम को जिम्मेदारी दी है कि वे समय से काम शुरू कराएं।
इन ग्राम पंचायतों में होगा काम
कासगंज ब्लॉक- अथैया, मामो, मोहिनी मामुरगंज, तवालपुर, नौगवां, सेवर, तैय्यबपुर कमालपुर, फतेहपुरमाफी।
अमांपुर ब्लॉक - समसपुर डेंगरी, बहटा।
पटियाली ब्लॉक- थाना दरियावगंज, औरंगाबाद।
सोरों ब्लॉक - गंगागढ़, मानपुर नगरिया।
गंजडुंडवारा ब्लॉक - गनेशपुर।
हर घर को मिलेगा कनेक्शन
ग्राम पंचायतों में पाइपलाइन बिछाकर हर घर को कनेक्शन देने की तैयारी की गई है। कनेक्शन देने की जिम्मेदारी भी जल निगम की ओर से अधिकृत की जाने वाली संस्था की रहेेगी।
विज्ञापन
- शासन ने पाइपलाइन बिछाकर हर घर तक कनेक्शन देने के निर्देश दिए हैं। ओवरहेड टैंक पहले से बने हुए हैं। कुछ पाइपलाइन बिछी हुई हैं। अब नई पाइपलाइन बिछाने और मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा रहा है। - डीके सिंह, अधिशासी अभियंता, जलनिगम।