फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water filled in the streets due to lack of cleanliness

Agra News: साफ सफाई नहीं होने से गलियों में भरा पानी

Mon, 16 Jan 2023 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Water filled in the streets due to lack of cleanliness
करहल।
विज्ञापन

करहल तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला चन्नी में समस्याओं का अंबार है। गलियों और नालियों की साफ सफाई नहीं होने से नालियों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। गंदगी और गंदे पानी का जमाव होने से लोगों को बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन करके सफाई कराने की मांग की है।

करहल तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला चन्नी में अधिकांश परिवार अनुसूचित जाति के रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नगला चन्नी में सफाई कर्मियो के नहीं आने से पूरे गांव की गलियां बेहद ही गंदी है। सड़क नहीं होने से पूरे गांव की गलियो में गंदे पानी का जलभराव हो गया है। गलियों में गंदे पानी का जमाव हो चुका है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान से मांग करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गलियों को पक्का बनवाने, नालियों और गलियों की सफाई कराने, जलनिकासी कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। जिससे बीमारियां गांव में नहीं फैल सकें। रामप्रकाश गुप्ता, नरेशचंद्र, रामचंद्र, सुभाषचंद्र, विशाल बाबू, शिशुपाल, सतीश, मानसिंह, सोबरन सिंह, आशाराम, दिनेश मौजूद रहे। एसडीएम गोपाल शर्मा का कहना है कि समस्या की जानकारी नहीं है। बीडीओ से जानकारी करके समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed