फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water crisses in ganjdundwara

आखिर कब तक पहुंचेगा पेयजल लाइन से वंचित 20 हजार की आबादी तक पानी

Sat, 20 Feb 2021 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
water crisses in ganjdundwara
कासगंज गंजडुंडवारा की पेयजल लाइन की खबर से संबंधित फोटो आरिफ हुसैन, निवासी वार्ड 6 - फोटो : KASGANJ
नगर के एक चौथाई हिस्से के लोगों के सामने पेयजल का संकट है। करीब 20 हजार से अधिक की आबादी को पेयजल लाइन न होने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही। पानी की आपूर्ति के लिए लोग हैंडपंप और सबमर्सिबल पर निर्भर हैं। यह समस्या अलग-अलग इलाकों में काफी समय से बनी हुई है। इसका निदान नहीं हो पा रहा। बजट का अभाव भी इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में बाधा बन रहा है।
विज्ञापन

करीब 1 लाख की आबादी वाले इस नगर में यह स्थिति बनी हुई है कि एक चौथाई आबादी के बीच पेयजल की सुविधा नहीं पहुंच पाई है। इसमें वार्ड संख्या 6, बरी थोक, पश्चिम थोक का क्षेत्र है। वहीं वार्ड नंबर 11, वार्ड नंबर 24, वार्ड नंबर 17 की नई बस्ती, राजेंद्र सिंह सिसोदिया की गली, वार्ड संख्या 19, वार्ड संख्या 5 की नई बस्ती सहित कई अन्य इलाके ऐसे हैं जहां पेयजल लाइन नहीं है। अब गर्मी का सीजन शुरू हो गया है और लोगों को पेयजल आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
- वार्ड संख्या 6 में पेयजल की लाइन नहीं है। इससे पेयजल की आपूर्ति का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने हैंड पंप और समर लगाए हुए हैं। जिनके सहारे से पानी की आपूर्ति की जाती है। वार्ड में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना आवश्यक है। - आरिफ हुसैन, निवासी वार्ड नंबर 6।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वार्ड संख्या 17 में मोहनपुर रोड केबिन के पास नई बस्ती सहित अन्य इलाके में पेयजल की लाइन नहीं है। इससे लोगों को पानी के लिए असुविधा का सामना करना पड़ता है। निजी संसाधन ही आपूर्ति का साधन बने हुए हैं। इस समस्या का समाधान जरूरी है। - अमर गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर 17।
- वार्ड संख्या 5 की नई बस्ती व अन्य इलाकों में पाइप लाइन नहीं है। इस वजह से पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पाती। इस इलाके में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। जिससे लोगों को सुविधा मिल सके। - अबरार चौधरी, निवासी वार्ड संख्या 5।
- वार्ड संख्या 2 की कई गलियां ऐसी है जिसमें पाइपलाइन नहीं है। लोगों को पानी के लिए असुविधा का सामना करना पड़ता है। पानी जैसी सुविधा उपलब्ध होना जरूरी है। पालिका प्रशासन को चाहिए कि जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जाए। - रामवकील, निवासी वार्ड संख्या 2।

वर्जन-
- नगर में पेयजल लाइन विस्तार के लिए योजना बनाई गई है। हाईवे बनने के बाद और बजट उपलब्ध होने पर विभिन्न इलाकों में पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे पानी की आपूर्ति वाशिंदों तक पहुंच सके। जो इलाके पेयजल लाइन से वंचित हैं उन इलाको में पेयजल लाइन बिछाने के लिए पालिका प्रशासन गंभीर है। - संजीव महाजन, चेयरमैन।

कासगंज गंजडुंडवारा की पेयजल लाइन की खबर से संबंधित फोटो रामवकील, निवासी वार्ड 2

कासगंज गंजडुंडवारा की पेयजल लाइन की खबर से संबंधित फोटो रामवकील, निवासी वार्ड 2- फोटो : KASGANJ

कासगंज गंजडुंडवारा की पेयजल लाइन की खबर से संबंधित फोटो अमर गुप्ता निवासी वार्ड 17

कासगंज गंजडुंडवारा की पेयजल लाइन की खबर से संबंधित फोटो अमर गुप्ता निवासी वार्ड 17- फोटो : KASGANJ

कासगंज गंजडुंडवारा की पेयजल लाइन की खबर से संबंधित फोटो संजीव महाजन, चेयरमैन

कासगंज गंजडुंडवारा की पेयजल लाइन की खबर से संबंधित फोटो संजीव महाजन, चेयरमैन- फोटो : KASGANJ

कासगंज गंजडुंडवारा की पेयजल लाइन की खबर से संबंधित फोटो अबरार चौधरी, निवासी वार्ड 5

कासगंज गंजडुंडवारा की पेयजल लाइन की खबर से संबंधित फोटो अबरार चौधरी, निवासी वार्ड 5- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed