{"_id":"65a6350cb087146285010bf7","slug":"water-crisis-in-winter-ganga-jal-not-be-available-from-palda-problem-will-last-for-three-days-helpline-number-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की सर्दी में जल संकट: पालड़ा से नहीं मिलेगा गंगाजल, तीन दिन रहेगी समस्या, जारी किया हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की सर्दी में जल संकट: पालड़ा से नहीं मिलेगा गंगाजल, तीन दिन रहेगी समस्या, जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Tue, 16 Jan 2024 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:19 PM IST
सार
ताजनगरी आगरा के लोगों को भीषण सर्दी में तीन दिन के लिए पेयजल समस्या से जूझना पड़ेगा। जलकल विभाग की ओर से अपील की गई है कि जब भी पानी की आपूर्ति हो जरूरत का पानी भरकर रख लें और कम से कम पानी खर्च करें।
विज्ञापन
गंगाजल का प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के पालड़ा फाल से आगरा को अगले तीन दिनों तक गंगाजल नहीं मिलेगा। इससे 10 लाख लोगों को पानी का संकट रहेगा। जलकल विभाग की ओर से अपील की गई है कि जब भी पानी की आपूर्ति हो जरूरत का पानी भरकर रख लें और कम से कम पानी खर्च करें।
जलकल विभाग के सचिव प्रबंधक ने बताया कि अपर गंगा कैनाल से पाइपों में बचे गंगाजल का डिस्चार्ज बेहद कम हो रहा है। इस वजह से सिकंदरा और जीवनी मंडी के वाटरवर्क्स के प्लांट से शोधन कम हो रहा है। यह स्थिति अगले तीन दिनों तक रहने के आसार हैं। ऐसे में जलकल विभाग से टैंकरों से सप्लाई दी जाएगी। सिकंदरा में यमुना जल का 144 एमएलडी क्षमता का एमबीबीआर प्लांट चलाया जाएगा, जिससे लोगों की दैनिक जरूरत पूरी हो सके।
फोन करके मांगें टैंकर
जलकल विभाग ने टैंकर मंगवाने के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। विभाग से टोल फ्री नंबर 1800-2702722 एवं कंट्रोल रूम नंबर-8192095401 के साथ सहायक अभियंता आदित्य कुमार से 8192095730, अवर अभियंता आशीष कुमार से 8192095302 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: राममय सजावट के साथ तैयार हुआ आगरा, चौराहों पर दिखाई गई रामायण; 12 स्थानों पर प्रसारण
मकर संक्रांति पर हुई दिक्कत
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर 30 इंच की पाइपलाइन की मरम्मत का काम सोमवार की शाम तक पूरा न होने के कारण मकर संक्रांति पर यमुनापार पूरे दिन संकट गहराया रहा। यमुनापार की ट्रांस यमुना काॅलोनी, महावीर नगर, कालिंदी विहार, शाहदरा, फाउंड्री नगर के साथ विजय नगर, गांधी नगर, लंगड़े की चौकी क्षेत्र के लोग पानी के लिए परेशान रहे। मकर संक्रांति पर पानी न मिलने के कारण सुबह दान-पुण्य में लोगों को देरी हुई। पास के सबमर्सिबल पंप और पड़ोसियों से पानी लेना पड़ा। यमुनापार में ज्यादातर घरों में सबमर्सिबल पंप और टैंकर पर आपूर्ति निर्भर है। ऐसे में 500 से 700 रुपये में टैंकर मंगवाकर लोगों ने घर की टंकी भरवाई।