फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water crisis in Shaheed Nagar in Agra

त्योहार पर जलसंकट: शहीद नगर में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग, ट्यूबवेल खराब होने से खड़ी हुई दिक्कत

Sun, 01 Nov 2026 09:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 01 Nov 2026 09:11 PM IST
सार

आगरा के शहीद नगर में पेयजल संकट गहरा गया है। 150 परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। त्योहार पर जलसंकट के चलते लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Water crisis in Shaheed Nagar in Agra
जलसंकट से परेशान लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शहीद नगर स्थित एकता पार्क कॉलोनी में कई महीनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। एडीए द्वारा स्थापित और जलकल विभाग के अंतर्गत आने वाला नंबर-7 ट्यूबवेल लंबे समय से खराब पड़ा है। इसके चलते कॉलोनी के लगभग 150 परिवारों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। समाधान न होने से आक्रोशित निवासियों ने जल्द समस्या दूर न होने पर संबंधित अधिकारियों के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों के अनुसार दिन में महज आधे से एक घंटे की जलापूर्ति की जा रही है। अक्सर कम दबाव के कारण घरों के अंदर तक पानी पहुंच ही नहीं पाता है। कई बार गंदा पानी आने से भी दिक्कत होती है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मामले की शिकायत मंडलायुक्त से किए जाने के बाद अधिकारियों ने ट्यूबवेल के बोर की सफाई तो कराई, लेकिन पाइप उपलब्ध न होने का हवाला देकर काम बीच में ही बंद कर दिया। निवासियों का आरोप है कि मौके पर काम अधूरा होने के बावजूद उच्चाधिकारियों को कार्य पूरा होने की भ्रामक रिपोर्ट सौंप दी गई। विकास तुली, किशन अरोड़ा, नीलम यूनुस और पूनम अरोड़ा सहित कॉलोनीवासियों ने मंडलायुक्त से गुहार लगाई है कि ट्यूबवेल को तत्काल दुरुस्त कराया जाए या नया बोर कराकर नियमित जलापूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed