फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Crisis in Several Areas of Agra on May 5

Agra News: इन इलाकों में पांच मई को नहीं होगी पानी की आपूर्ति, मेट्रो कार्य के चलते रहेगी दिक्कत

Sun, 03 May 2026 01:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 03 May 2026 01:19 PM IST
सार

मेट्रो कार्य के चलते आगरा के कई इलाकों में पानी की दिक्कत रहेगी। ऐसे में जलकल विभाग की ओर से टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Water Crisis in Several Areas of Agra on May 5
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated

विस्तार

आगरा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से सुल्तानगंज पुलिया के पास 250 एमएम एवं 500 एमएम मुख्य पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन कार्य 5 मई को कराया जाएगा। इस दिन सुबह जलापूर्ति के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन


इससे शाम को बल्केश्वर, कमला नगर एच ब्लॉक, बी ब्लॉक, मुगल रोड, न्यू आगरा, इंद्रपुरी, आदर्श नगर, तेज नगर, गंगेगौरी बाग, प्रोफेसर कॉलोनी, राधा नगर, अनुराग नगर, लोहिया नगर, बसंत विहार, शंभु कुंज आदि क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित रहेगी। आगरा मेट्रो ने नेशनल हाईवे पर पिलर नंबर 321 से 336 के बीच दोनों पाइपलाइन को बाईपास किया है। यहां नई लाइन डाली गई है। पुरानी लाइन मेट्रो के पिलर के नीचे आ रही थी।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक संघ भूषण ने लोगों से अपील की है कि 5 मई को सुबह जलापूर्ति होने पर पेयजल का भंडारण कर लें एवं पानी कम खर्च करें। जलकल विभाग ने टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था भी की है। परेशानी होने पर जलकल विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-2702722, कंट्रोल रूम नंबर-8192095401, अवर अभियंता से 8192095302 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed