{"_id":"60d2d0186785483cc167d7f4","slug":"water-crisis-in-agra-for-next-two-days-due-to-silt-in-ganga-after-heavey-rain-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगाजल प्लांट ठप: उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई ताजनगरी की परेशानी, पूरे शहर में पानी का संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल प्लांट ठप: उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई ताजनगरी की परेशानी, पूरे शहर में पानी का संकट गहराया
Wed, 23 Jun 2021 11:39 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:39 AM IST
सार
जल निगम की गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके गुप्ता ने बताया कि गंगा के पानी में मिट्टी की मात्रा कई गुना ज्यादा है। 8200 पीपीएम सिल्ट के कारण जलापूर्ति बंद करनी पड़ी। सोमवार रात से जलापूर्ति एकदम कम होती चली गई। इस वजह से मंगलवार को को सिकंदरा वाटरवर्क्स का गंगाजल प्लांट बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
गंगाजल सप्लाई बंद होने के बाद टैंकरों से पानी भरते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में भारी बारिश और पहाड़ों से गिरे मलबे के कारण आ रही मिट्टी के कारण बुलंदशहर के पालड़ा फॉल से जलापूर्ति बंद हो गई। हरिद्वार के अपर गंगा कैनाल से रेगुलेटर बंद कर पालड़ा के लिए गंगाजल रोक दिया गया है, जिस वजह से आगरा को हो रही गंगाजल की आपूर्ति बंद हो गई। मंगलवार को गंगाजल के दोनों प्लांट ठप हो गए। इसकी वजह से मंगलवार को पूरे शहर में पानी का संकट रहा। विभाग के अनुसार अगले तीन दिन शुक्रवार तक पानी का संकट बना रहेगा।
विज्ञापन
जल निगम की गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके गुप्ता ने बताया कि गंगा के पानी में मिट्टी की मात्रा कई गुना ज्यादा है। 8200 पीपीएम सिल्ट के कारण जलापूर्ति बंद करनी पड़ी। सोमवार रात से जलापूर्ति एकदम कम होती चली गई। इस वजह से मंगलवार को को सिकंदरा वाटरवर्क्स का गंगाजल प्लांट बंद करना पड़ा। सिकंदरा में 144 एमएलडी का एमबीबीआर प्लांट चलाया गया है, जो यमुना जल का शोधन करेगा। पालड़ा फॉल से जो गंगाजल मिलता रहेगा, उसे सीधे जीवनी मंडी भेजा जाएगा। बुधवार और बृहस्पतिवार को पानी का संकट रहेगा। यमुना जल शोधन करके सप्लाई देने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
बिन पानी कैसे काम चलेगा
सुबह बूंद-बूंद कर पानी आया था, लेकिन शाम को तो एकदम बंद हो गया। भीषण गर्मी के कारण पहले से ही परेशान हैं। अब तीन दिन बिना पानी के कैसे काम चलेगा। - अभिजीत सक्सेना, सेक्टर 16
विज्ञापन
भीषण गर्मी में पानी की परेशानी
मंगलवार को पानी नहीं मिला, टंकी पूरी तरह से खाली हो गई। पड़ोसी से सबमर्सिबल पंप के जरिए पानी लिया है। ऐसी गर्मी में पानी के बिना एक टाइम मुश्किल है। तीन दिन तक पानी की तलाश में दौड़ना पड़ेगा। - राजेश कुमार, जगदीश पुरा
आगरा: 20 गुना सिल्ट से 'गंगाजल' की आपूर्ति बंद, दो दिन तक रहेगा पानी का संकट
मंगलवार को पानी नहीं मिला, टंकी पूरी तरह से खाली हो गई। पड़ोसी से सबमर्सिबल पंप के जरिए पानी लिया है। ऐसी गर्मी में पानी के बिना एक टाइम मुश्किल है। तीन दिन तक पानी की तलाश में दौड़ना पड़ेगा। - राजेश कुमार, जगदीश पुरा
आगरा: 20 गुना सिल्ट से 'गंगाजल' की आपूर्ति बंद, दो दिन तक रहेगा पानी का संकट