फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water being given to prisoners in the name of pulses

Agra News: बंदियों को दाल के नाम पर दिया जा रहा पानी

Wed, 15 May 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Water being given to prisoners in the name of pulses
बंदियों को दाल के नाम पर दिया जा रहा पानी
विज्ञापन


- प्राधिकरण सचिव ने किया औचक निरीक्षण तो खुली पोल



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जेल के औचक निरीक्षण में बुधवार को प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज कमल सिंह को बंदियों के लिए बनाई गई दाल में पानी ही पानी मिला। बर्तन ने में रखी दाल में दाल नहीं मिली। बैरकों के शौचालयों में पानी की सुविधा देखने को नहीं मिली। प्राधिकरण सचिव ने नाराजगी जताते हुए डिप्टी जेलर मनोज कुमार शुक्ला को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्राधिकरण सचिव बुधवार को अचानक जेल पहुंचे। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी जेल में नहीं मिलीं। जेल में डिप्टी जेलर मनोज कुमार शुक्ला, रतन प्रिया जेल में मिली। निरीक्षण के समय जेल विजिटर रस्किन खान, जेल पीएलवी अजय कुमार सिंह चौहान, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। जेल के बंदी नौशाद ने बताया कि उसके गले में परेशानी है। सैफई में आपरेशन होना है। गारद नहीं मिलने से उसका आपरेशन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


बंदी गौरव ने बताया कि उसका हाइड्रोसील का ऑपरेशन होना है। उसको परेशानी हो रही है। गारद नहीं मिलने से उसका भी ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज कमल सिंह ने डिप्टी जेलर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जेल अस्पताल के निरीक्षण में सात बंदी भर्ती मिले। बैरक नंबर एक और दो सहित महिला बैरक के निरीक्षण में बंदियों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed