{"_id":"6617697b64680faa7109a34b","slug":"water-atms-installed-in-agra-worth-2-31-crores-got-damaged-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सवा दो करोड़ से लगाए गए थे वाटर एटीएम, सारे खराब... हो रहे कबाड़; लोगों को खरीदना पड़ रहा महंगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सवा दो करोड़ से लगाए गए थे वाटर एटीएम, सारे खराब... हो रहे कबाड़; लोगों को खरीदना पड़ रहा महंगा पानी
Thu, 11 Apr 2024 10:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Apr 2024 10:39 AM IST
सार
ताजनगरी में 2.31 करोड़ से वाटर एटीएम लगाए गए थे। सारे खराब पड़े हैं। इससे लोगों को महंगा पानी ही खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
छावनी परिषद बोर्ड ने लगाए वाटर एटीम खराब पड़े।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में छावनी परिषद बोर्ड ने छह साल पहले 2.31 करोड़ की लागत से वाटर एटीएम लगवाया था। इसके काम न करने से लोगों को आरओ प्लांट का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
छावनी परिषद ने आठ वार्डों के सार्वजनिक जगहों पर कुल 21 वाटर एटीएम लगाए थे। इसमें एक वाटर एटीएम की कीमत 11 लाख रुपये थी। शुरूआत में इन वाटर एटीएम में पांच रुपये में 20 लीटर पानी मिलता था।
विज्ञापन
इसके संचालन की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को सौंपी गई थी। कुछ समय तो कंपनी ने वाटर एटीएम का संचालन किया। इसके बाद आमदनी कम होने पर कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए। कोविड के बाद दोबारा इन वाटर एटीएम का संचालन शुरू नहीं हो पाया। सभी वाटर एटीएम कबाड़ होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
सुल्तानपुरा निवासी राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि पानी की किल्लत है। स्थानीय लोगों के साथ राहगीर भी परेशान हैं। छावनी निवासी दिनेश गोयल ने बताया कि छावनी क्षेत्र में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का दावा सिर्फ हवाहवाई है। यहां के सारे वाटर एटीएम खराब पड़े हैं।