फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water

बीते छह साल, पाइप लाइन बिछी नहीं, 800 मीटर दूर से ढोकर पानी लाना मजबूरी

Tue, 31 May 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
water
बीते छह साल, पाइप लाइन बिछी नहीं, 800 मीटर दूर से ढोकर पानी लाना मजबूरी
विज्ञापन

न्यू आंबेडकर नगर बघेल कॉलोनी का हाल, कई बार समस्या बताने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
महिलाओं को प्रतिदिन औसतन दो घंटे लग जाते हैं जरूरत का पानी ढोने में
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। न्यू आंबेडकर नगर बघेल कॉलोनी (नई आबादी) के लोग गर्मी के मौसम में 800 मीटर दूर से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। कारण कि क्षेत्र की तीन गलियों में पानी की पाइप लाइन बिछी ही नहीं है। ऐेसे में प्रतिदिन औसतन दो घंटे महिलाएं जरूरत का पानी ढोने में लगीं रहती हैं। यह संघर्ष पिछले छह सालों से चल रहा है।
बंबा बाईपास मार्ग स्थित पांच मंजिला मंदिर के सामने बसा मोहल्ला न्यू आंबेडकर नगर बघेल कॉलोनी के लोग पिछले छह वर्ष से पानी के लिए संषर्घ कर रहे है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की तीन गलियों में पाइप लाइन नहीं है। ऐसे में करीब 800 मीटर दूरी स्थित सबमर्सिबल से पानी ढोकर लाना मजबूरी है। हालांकि यदा कदा टैंकर आने से पानी ढोने की थोड़ी दूरी कम जरूर हो जाती है। यहां की गलियां संकरी होने के कारण टैंकर भी नहीं आ पाता। बारिश के दिनों में गलियां दलदल में तब्दील हो जाती है, तब पानी लाने में दिक्कत बढ़ जाती है। पार्षद विनाका देवी ने बताया कि इस समस्या के लिए नगर निगम अफसरों से 20 से अधिक बार बताया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। अन्य गलियों में पड़ी पाइप लाइन से कनेक्शन लिया जाए तो लोग विरोध करते हैं। इससे समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा। इन तीन गलियों में करीब दो हजार लोग रहते हैं।
विज्ञापन

न्यू आंबेडकर नगर बंबा बाईपास मार्ग किनारे होने के कारण तेजी से क्षेत्र में भवनों का निर्माण हो रहा है। इसके बाद भी पानी की समस्या को दूर करने को अफसर ध्यान नहीं दे रहे।परिवार में छह लोग हैं। ऐसे में जरूरत का पानी लाने में रोज दो घंटे का समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निर्मला देवी निवासी न्यू आंबेडकर नगर।
पिछले कई सालों से करीब आठ सौ मीटर दूर से सबमर्सिबल से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। परिवार में आठ लोग हैं। इस कारण पानी लाने में दो घंटे से अधिक का वक्त लग जाता है। पाइप लाइन डलवाने के लिए कई बार मांग की गई। फिर भी अब तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
- सुनीता देवी निवासी न्यू आंबेडकर नगर।
पानी की समस्या का समाधान न होने से दिक्कत बढ़ती जा रही है। गलियां कच्ची होने के कारण टैंकर आदि भी नहीं आ पाते। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
- मुनीशा देवी निवासी न्यू आंबेडकर नगर।
पानी की समस्या के निस्तारण के लिए प्रशासन से भी मांग की गई थी। इस संबंध में अभी तक कोई सुनवाई हुई है। अफसरों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- मुन्नेश देवी निवासी न्यू आंबेडकर नगर।
क्षेत्र में 15वें वित्त की धनराशि से पाइप लाइन बिछवाई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करा लिया गया है। जिससे समस्या का निस्तारण हो सके।
- रामबाबू राजपूत
महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed