{"_id":"640ac5d4e64d3a351d071725","slug":"watchman-murdered-in-eath-his-throat-was-cut-with-a-sharp-weapon-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: धारदार हथियार से पालिका कर्मी की हत्या, गर्दन पर किए वार, मालगोदाम रोड पर ईंट-भट्ठा के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: धारदार हथियार से पालिका कर्मी की हत्या, गर्दन पर किए वार, मालगोदाम रोड पर ईंट-भट्ठा के पास मिला शव
Fri, 10 Mar 2023 11:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:23 AM IST
सार
कोतवाली नगर प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार राघव ने बताया कि परिजन की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पहुुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में मालगोदाम रोड स्थित कपूर ईंट-भट्ठा के पास नगर पालिका कर्मी केशव सिंह (55) निवासी नगला गोपाल की हत्या बृहस्पतिवार रात कर दी गई। धारदार हथियार से उसके गले पर प्रहार किए गए हैं। शुक्रवार की सुबह लोगों ने खून से लथपथ शव पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।
केशव सिंह अपने गांव नगला गोकुल से बाहर मालगोदाम रोड स्थित एक ईंट-भट्ठा के पास झोपड़ी डालकर रहता था। यहां पर बृहस्पतिवार की रात को उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे संतोष ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे छोटा भाई पुष्पेंद्र पिता को चाय देने के लिए गया था। यहां पर उसने पिता को मृत अवस्था में देखा और घर पर सूचना दी।
थोड़ी ही देर में वहां पर लोगों को भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना स्थल पर पहुंचकर एसएसपी उदय शंकर, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी राज कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। कोतवाली नगर प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार राघव ने बताया कि परिजन की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।