फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Watchman beaten up for stopping him from showing suspicion

Agra News: लघुशंका करने से रोकने पर चौकीदार को पीटा

Sun, 16 Feb 2025 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Feb 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Watchman beaten up for stopping him from showing suspicion
सांकेतिक
लघुशंका करने से रोकने पर चौकीदार को पीटा
विज्ञापन

- बचाने आए साथियों से भी हाथापाई, पीड़ित ने दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। नगर पालिका के चौकीदार ने जब परिसर में लघुशंका करने से रोका तो आरोपी आग बबूला हो गए। चौकीदार को पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए साथियों से भी हाथापाई की। पीड़ित ने साथियों के साथ कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी।

कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हरिवंश सिंह नगर पालिका के जलकल कंपाउंड करहल चौराहे पर चौकीदार की ड्यूटी कर रहे हैं। रविवार की दोपहर को वह ड्यूटी पर थे। तभी रंपुरा घिटौली निवासी दो युवक अपने 2-3 अन्य साथियों के साथ वहां आए और कंपाउंड में ही लघुशंका करने लगे। जब उन्होंने रोकते हुए कहा कि कहीं और जाकर लघुशंका कर लो, तो आरोपी आग बबूला होकर गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्हें पिटता देख बचाने आए दो साथी कर्मियों के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई कर दी। जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी साथी की घड़ी भी छीन कर ले गए। इस घटना के बाद पीड़ित अन्य कर्मियों के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed