फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Washing liquid mixed milk passed by Lucknow Food Security Lab

वाशिंग लिक्विड से बना दूध भी लखनऊ लैब ने किया पास, कोलकाता की लैब में चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 13 Dec 2018 05:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Thu, 13 Dec 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
Washing liquid mixed milk passed by Lucknow Food Security Lab
प्रतीकात्मक तस्वीर
वाशिंग लिक्विड मिलाकर बने दूध को भी खाद्य सुरक्षा विभाग लखनऊ की प्रयोगशाला ने पास कर दिया। रिपोर्ट पर संदेह होने पर खाद्य सुरक्षाधिकारी ने उसी सैंपल को जांच के लिए कोलकाता की लैब में भेजा तो दूध में डिटर्जेंट और न्यूट्रिलाइजर होने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


लैब रिपोर्ट में दूध को मानव जीवन के लिए खतरनाक बताया। उस रिपोर्ट के आधार पर एडीएम कार्यालय में वाद दायर कराया जा रहा है। खाद्य विभाग की टीम ने 14 जून को थाना एका पुलिस के साथ ग्राम कताना में प्रमोद यादव के दुग्ध संग्रह केंद्र पर छापेमारी की थी। 
विज्ञापन


मौके पर वाशिंग पाउडर खाद्य तेल और मिल्क पाउडर से बना 600 लीटर दूध भंडारित पाया गया था। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि दूध का सैंपल नष्ट करा दिया था, जबकि आरोपी प्रमोद यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी। एक माह के कारावास के बाद आरोपी को एसीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। लखनऊ की खाद्य लैब से दूध का नमूना पास घोषित कर दिया गया। 

खाद्य सुरक्षाधिकारी अनिल कुमार इस रिपोर्ट से असंतुष्ट थे तो उस नमूने को कोलकाता की रैफरल लैब में भेज दिया।  उस लैब की रिपोर्ट में दूध में मिलावट की पुष्टि हुई है। जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed