{"_id":"5b03fc6c4f1c1b5a798b596d","slug":"wash-basin-according-to-height-of-students-in-primary-school-kithaut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल की ये तस्वीर देख आप भी कहेंगे, वॉट एन आइडिया सर जी..!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल की ये तस्वीर देख आप भी कहेंगे, वॉट एन आइडिया सर जी..!
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 22 May 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में लगे वॉश बेसिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले का सरकारी प्राइमरी स्कूल कीठौत प्रदेश में नजीर बन गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने स्कूल की सुविधाओं को बयां करती एक तस्वीर अपने ट्विटर पर शेयर की है।
इस तस्वीर में घटते और बढ़ते क्रम में वॉश बेसिन लगाई दे रहे हैं। वॉश बेसिन स्कूल की दीवार पर लगाए हैं। देखने में ये बिल्कुल सामान्य हैं, लेकिन इसके पीछे बच्चों की सहूलियत का पूरा ख्याल रखा गया है।
दरअसल, स्कूल में वॉश बेसिन बच्चों की हाइट के हिसाब से लगाए गए हैं ताकि उन्हें हाथ-मुंह धोने में कोई असुविधा न हो। शिक्षा निदेशक ने इस तस्वीर को इसलिए ट्विटर पर शेयर किया ताकि अन्य स्कूल भी इससे सीख लें।

प्राइमरी स्कूल कीठौत को प्रिंसिपल मोहम्मद शाहिद ने अपने प्रयास से कॉन्वेंट से बेहतर बनाया है। स्वच्छता अभियान के तहत तरह-तरह के हाथ धोने के वॉश बेशन लगवाए गए।
स्कूल में धौलपुर का पत्थर लगवाया। बच्चों को पीने के लिए आरओ का पानी मिलता है। जो सिर्फ महंगी फीस वाले स्कूलों में सुविधाएं मिलती है। शिक्षक की लगन देखकर यहां दानदाता भी सुविधा देने में पीछे नहीं रहे।
बच्चों को गर्मी न लगे, इसलिए कूलर, इंवर्टर, प्रोजेक्टर सहित कई सुविधाएं मुहैया कराई गईं। निरीक्षण को पहुंचे बीएसए अरविंद पाठक ने शिक्षा निदेशक को स्कूल का फोटो शेयर किया था।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अरविंद पाठक ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों को अच्छा बनाया जाएगा। बजट सभी विद्यालयों के लिए उतना ही है, मगर शिक्षक की लगन विद्यालय को आगे पहुंचा देती है।