{"_id":"67a0f5ce179d7dad2a00f1a8","slug":"warning-notice-of-withdrawal-of-recognition-to-233-schools-of-the-district-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-127347-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले के 233 विद्यालयों को मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले के 233 विद्यालयों को मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी का नोटिस
Mon, 03 Feb 2025 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले के 233 विद्यालयों की अपार आईडी बनाने में लापरवाही सामने आई है। इन विद्यालयों ने अभी तक एक भी छात्र की अपार आईडी जेनरेट नहीं की है। विद्यालयोें की इस लापरवाही पर बीएसए ने इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी का नोटिस जारी किया है।
शासन से कक्षा एक से 12 तक के सभी छात्रों की अपार आईडी बनाने के निर्देश दे रखे हैं। इसके लिए विभाग स्तर से भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी विद्यालयों की लापरवाही कम नहीं हो रही। आईडी जेनरेट करने के लिए दो दिन का समय शेष बचा है, लेकिन विद्यालय शासन के निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे। 233 विद्यालयों द्वारा एक भी आईडी जेनरेट नहीं करने पर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दो दिन में सभी बच्चों की आईडी तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं।