फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   warm welcome of Uzbekistan President during Taj Mahal visit

आगरा में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति, स्वागत में लगे ऐसे होर्डिंग्स, ताज का करेंगे दीदार

Sun, 30 Sep 2018 03:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 30 Sep 2018 03:31 AM IST
विज्ञापन
warm welcome of Uzbekistan President during Taj Mahal visit
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के स्वागत में लगे होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव आज दोपहर आगरा आ रहे हैं। विशेष विमान से खेरिया एयरपोर्ट आने के बाद उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत करने की तैयारी है। एयरपोर्ट पर ही करीब 15 मिनट तक मयूर नृत्य, फूलों की होली की प्रस्तुति राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के सामने की जाएगी। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर एन्क्लेव तक लाल कारपेट बिछाया गया है और ताज तक के पूरे रास्ते पर उज्बेकिस्तानी राष्ट्रपति के फोटो के साथ होर्डिंग लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से उत्तर प्रदेश सरकार को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव का स्वागत धूमधाम से करने के निर्देश मिले हैं। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट से लेकर होटल तक के रास्ते पर सड़क के दोनों ओर जगह जगह बच्चों और लोगों द्वारा झंडियां लेकर स्वागत करने को कहा गया है। इसके बाद होटल में भी मिर्जियोयेव के पहुंचने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उज्बेक राष्ट्रपति दोपहर में पत्नी के साथ ताजमहल देखने जाएंगे। यहां रशियन भाषा के गाइड का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3 घंटे ताजमहल में नहीं कर पाएंगे प्रवेश

आज सुबह 10:25 से लेकर 2:25 बजे तक वीआईपी विजिट के कारण ताजमहल बंद रहेगा। सुबह 10.25 बजे यानी ताजमहल के गेट बंद होने से एक घंटे पहले टिकट खिड़कियां बंद कर दी जाएंगी। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति दोपहर 1.10 बजे ताजमहल के अंदर पहुंचेंगे, जबकि 2.10 पर या उससे देर तक वह ताज के अंदर रह सकते हैं। उनकी यात्रा पूरी होने के बाद ताजमहल के गेट आम पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed