Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Warehouse lock broken, 1,755 kg of banned Khesari dal recovered

Agra News: गोदाम का ताला तोड़ा, प्रतिबंधित 1,755 किलो खेसारी दाल बरामद

Sat, 11 Jul 2026 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Warehouse lock broken, 1,755 kg of banned Khesari dal recovered
खेसारी दाल सीज करते अधिकारी
आगरा। खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ खेरागढ़ में अवैध गोदाम पर छापा मारकर प्रतिबंधित 1,755 किलो खेसारी दाल बरामद की है। गोदाम का ताला तोड़कर जांच की गई। गोदाम को सील कर दिया है। जांच के लिए दो नमूने लिए हैं। ये गोदाम फिरोजाबाद के दाल माफिया का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि खेरागढ़ के थाना कागारौल के नगला घुरैला में प्रतिबंधित खेसारी दाल का भंडारण कर तस्करी करने की सूचना मिली थी। इस पर खाद्य विभाग अधिकारी, नायब तहसीलदार हरिशंकर दुबे के साथ छापा मारा। गोदाम पर ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर जांच की तो गोदाम में खेसारी दाल का भंडार मिला। 59 बोरियां मिलीं, जिसमें 58 में 30 किलो और एक में 15 किलो वजन मिला। इसकी कीमत 1.40 लाख रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि भवन स्वामी करण सिंह ने पूछताछ करने पर बताया कि फिरोजाबाद के रजावली गांव सिंहपुर निवासी करीम खान ने गोदाम किराये पर लिया हुआ है। 19 मई को करीब आखिरी बार गोदाम पर आया था। खेसारी दाल को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 15 दिन में दाल स्वामी खाद्य विभाग कार्यालय पर खरीद-बिक्री समेत अन्य दस्तावेज लेकर उपस्थित हो सकता है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह परमार ने बताया कि मिलावटी और नकली सामग्री की शिकायत टोलफ्री नंबर 18001805533 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन


पहले भी गोदाम से पकड़ी थी 2,770 किलो प्रतिबंधित दाल
19 मई को करीम के दूसरे गोदाम पर छापा मारा गया था। वहां से 92 कट्टों में 2,760 किलो प्रतिबंधित खेसारी दाल जब्त की गई थी। गोदाम पर नोटिस चस्पा कर दिया था। विभाग में संपर्क नहीं करने पर इसका ताला तोड़कर कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त ने बताया कि बाजार में ये दाल प्रतिबंधित है। गोदाम स्वामी इसे अरहर की दाल बताकर 100-120 रुपये किलो में बिक्री करवाता है। फेरी वाले को कमीशन देता है। ये हाथरस से स्टॉक करता है। इसकी हाथरस में भी सूचना दे दी है। अरहर की दाल अर्धगोलाकार और खेसारी दाल चपटी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेसारी दाल से जोड़ों में दर्द और लकवा का खतरा रहता है क्योंकि इसमें न्यूरोटॉक्सिन पाया जाता है। लंबे समय तक उपयोग से लैथरिज्म बीमारी का भी खतरा रहता है। इसमें शरीर के नीचे के हिस्से को लकवा मार सकता है। -डॉ. नंदन सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed