{"_id":"338917e2069f31965cd0a3dcd5220b2c","slug":"ward-level-would-be-eliminated-polythene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड स्तर से होगा पॉलीथिन का सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड स्तर से होगा पॉलीथिन का सफाया
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पॉलीथिन पर प्रतिबंध के लिए 22 जनवरी से छापेमारी शुरू होगी। नगर निगम ने वार्ड स्तर से कार्रवाई की योजना तैयार की है। सफाई इंस्पेक्टरों को चालान काटने का अधिकार दिया जाएगा, ताकि प्रदेशभर में पॉलीथिन पर प्रतिबंध के आदेश पर पूरी तरह से अमल हो सके।
बता दें कि पिछले महीने प्रदेशभर में पॉलीथिन पर प्रतिबंध के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इसके अनुसार, 21 जनवरी से पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद कर दिया जाएगा। इस पर अमल कराने के लिए विभिन्न विभागों पर जिम्मेदारी होगी। आगरा नगर निगम ने योजना बनाना शुरू कर दिया है। जोनल सेनेटरी ऑफीसर (जेडएसओ) सीपी शर्मा के अनुसार, शहर में पॉलीथिन के खिलाफ 22 जनवरी से अभियान शुरू किया जाएगा। लोगों को एक दिन का मौका दिया जाएगा। इसके बाद जगह-जगह छापेमारी की जाएगी। वार्ड स्तर पर भी टीमें गठित कर पॉलीथिन का इस्तेमाल रोका जाएगा। इधर, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग भी पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी (प्रभारी) निरंजन शर्मा ने बताया कि पॉलीथिन का भंडारण करने वालों के यहां छापे मारे जाएंगे। आर्थिक जुर्माना भी लगाया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की मदद ली जाएगी।
महापौर ने शहरवासियों से की अपील
शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए महापौर इंद्रजीत सिंह आर्य ने भी पहल शुरू कर दी है। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि शासनादेश लागू होने के साथ ही शहर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया जाए। उन्होंने शहरवासियों से भी पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की है।
विज्ञापन
महापौर का कहना है कि पॉलीथिन पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा रही है। गोवंश की मौत की वजह भी बन रही है। लोगों से अपील की है कि जिस तरह से शहरवासियों ने स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग कर इसे सूचि में ला दिया ठीक उसी प्रकार पॉलीथिन को भी ‘ना’ कहना होगा। उन्होंने कहा कि जागरूकता के लिए शहरभर में होर्डिंग आदि लगवाए जाएंगे।