फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ward boy shortages in SN Medical College Agra

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वाय की कमी, स्ट्रेचर चढ़ाने में तीमारदारों को होती है परेशानी

Wed, 21 Jul 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Jul 2021 12:13 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में ई-रिक्शा में आए मरीज का पर्चा बनवाया तो वार्ड ब्वॉय नहीं मिलने पर ओपीडी के गेट पर दूसरा मरीज कराहता रहा। 

विज्ञापन
Ward boy shortages in SN Medical College Agra
स्ट्रेचर पर लेटा मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को ई-रिक्शा पर आए मरीज के लिए 11 बजे काउंटर बंद होने के बाद गेट खुलवाकर पर्चा बनवाकर सराहनीय कार्य किया, लेकिन वहीं ओपीडी में डॉक्टरों के चैंबर के बाहर 40 मिनट तक मरीज दर्द से कराहता रहा। वार्ड ब्वॉय नहीं मिलने पर तीमारदार स्ट्रेचर में मरीज को लाए थे लेकिन सीढ़ियों पर स्ट्रेचर नहीं चढ़ा पा रहे थे। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि वार्ड ब्वॉय के अलावा दो गार्ड और बढ़ा रहा हूं। ये लोग मरीजों का चैंबर तक पहुंचाने में मदद करेंगे। 

विज्ञापन


सराहनीय: गेट खोलकर मरीज को दिलाया इलाज
करीब 11:15 मिनट पर एसएन का गेट बंद हो गया था। इसी वक्त ई-रिक्शा में अपनी मां को लेकर तीमारदार आया। हालत खराब बताई। इस पर ओपीडी प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर के निर्देश पर गार्ड ने गेट खोलकर उनका पर्चा बनवाकर इलाज दिलाया। 
विज्ञापन


शर्मनाक: वार्ड ब्वॉय नहीं मिला, कराहता रहा मरीज
डॉक्टरों के चैंबर पर सीढ़ियां बनी हैं। यहां पर पैर में फ्रैक्चर के मरीज को लेकर महिला करीब 40 मिनट तक खड़ी रही, लेकिन कोई वार्ड ब्वॉय नहीं मिला। स्ट्रेचर वह सीढ़ियों पर चढ़ा नहीं पा रही थीं। मरीज दर्द से कराहता रहा। अन्य तीमारदार ने मदद की, तब मरीज को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या: ओपीडी से पानी की नहीं कराई निकासी
मंगलवार को भी पर्चा काउंटर के बाहर पानी भरा रहा। यहां से पानी की निकासी नहीं कराई गई। यहां रविवार को हुई बारिश में पानी भर गया था। मरीज और तीमारदार परेशान हुए। बमुश्किल ईंटों पर पैर रखकर काउंटर पर पहुंचे और पर्चा बनवाया। 

बारिश के चलते बढ़े मरीज
आगरा में बारिश ने खुजली, फंगल इंफेक्शन की परेशानी बढ़ा दी है। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की कुल ओपीडी में से 30 फीसदी त्वचा रोग के मरीज मिल रहे हैं। एसएन और जिला अस्पताल की ओपीडी में 1590 मरीजों में से 430 में फंगल इंफेक्शन-एलर्जी की परेशानी मिल रही है।

एसएन के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि मंगलवार को ओपीडी में 590 मरीज आए। त्वचा रोग विभाग में 90 से 120 मरीजों की रोजाना ओपीडी हो रही है। इनमें से 80 मरीजों में फंगल इंफेक्शन, खुजली, एलर्जी, बाल गिरने, सिर में लाल दाने की परेशानी मिली। खासतौर से ऐसे मरीज ज्यादा रहे, जो बारिश में भीग जाने के बाद गीले कपड़े देर तक पहने रहते हैं। 

350 मरीज त्वचा रोग के आ रहे: डॉ. एके अग्रवाल
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में औसतन रोजाना 1000 मरीजों के पर्चे बन रहे हैं। इनमें से 300 से 350 मरीज त्वचा रोग के हैं। इनमें फुंसियां, त्वचा की एलर्जी, जलन जैसी परेशानी है। इनका दवा देने के साथ ही बचाव के बारे में भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed