{"_id":"68f31a374233640463036f03","slug":"wanted-gangster-under-gangster-act-arrested-after-10-years-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु के वेश में शैतान: पुलिस को 10 साल से चकमा दे रहा था गैंगस्टर, इस तरह हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु के वेश में शैतान: पुलिस को 10 साल से चकमा दे रहा था गैंगस्टर, इस तरह हुई गिरफ्तारी
Sat, 18 Oct 2025 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Oct 2025 10:10 AM IST
सार
आगरा पुलिस ने 10 साल से फरार गैंगस्टर एक्ट के वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। वो मध्यप्रदेश की एक नदी के बीच बने टापू बाबा के भेष में रह था।
विज्ञापन
संत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
विस्तार
आगरा के थाना फतेहाबाद पुलिस टीम ने 10 वर्षों से फरार चल रहे गैंगेस्टर एक्ट के वांछित वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित वांरटी किन्नपुरा भजनलाल थाना बाह निवासी रघुवीर पिछले दस साल से बाबा का भेष बनाकर मध्यप्रदेश के एक नदी के बीच बने टापू पर ग्राम अकोलापुर में रहकर छिपा हुआ था। जहां आने जाने का कोई रास्ता नहीं था। स्टीमर से ही आना-जाना था। इसके विरुद्ध कई मुकदमें दर्ज हैं।
काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी। घर वालों ने वारंटी की मौत हो जाना पुलिस को बताया जाता था। मुखबिर की सूचना पर गांव से दबिश देकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।