{"_id":"641de92f668d4e9cb70ad664","slug":"wanted-accused-arrested-in-fraud-case-mainpuri-news-c-25-1-101601-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Fri, 24 Mar 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के एक मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को कुर्रा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके व साथी के खिलाफ वर्ष 2022 में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से वह लगातार पुलिस को चकमा देता आ रहा था।
प्रभारी निरीक्षक थाना कुर्रा जय श्याम शुक्ला ने बताया कि 20 अक्तूबर 2022 को पुलिस लूट के एक मामले में अपाचे सवार बदमाशों की तलाश कर रही थी। भाति चौराहा के पास सचिन कुमार निवासी नगरिया और दूसरी बाइक पर विवेक निवासी नगरिया भांति बाइक से आते नजर आए। पीछा करने पर दोनों अपनी बाइक को खड़ा कर भाग गए थे। जब उन बाइकों का निरीक्षण किया तो दोनों पर फर्जी नंबर प्लेट आदि लगे हुए थे। इसके बाद दोनों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को एक सूचना पर एक वांछित सचिन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।