फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wall of Kargil martyr's memorial broken wife appeals to DM

Mainpuri: कारगिल शहीद के स्मारक की तोड़ी दीवार, पत्नी ने डीएम से लगाई गुहार; बोली- ये तो पति के साथ अन्याय है

Fri, 30 Aug 2024 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 01:53 PM IST
सार

कारगिल युद्ध में जिस जवान ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे, उस शहीद के स्मारक की दीवार को भू माफिया के इशारे पर तुड़वा दिया गया। शहीद की पत्नी कलक्ट्रेट पहुंची और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। 
 

विज्ञापन
Wall of Kargil martyr's memorial broken wife appeals to DM
कारगिल शहीद की पत्नी - फोटो : संवाद

विस्तार

मैनपुरी जनपद के गांव घुटारा निवासी  कारगिल शहीद मुनीष कुमार के स्मारक की दीवार उनके परिजनों को बिना किसी नोटिस के भू माफिया ने प्रशासन की मदद से तुड़वा दी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची पत्नी मंजू यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए भूमाफिया और सहयोग करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन





मंजू यादव ने जिला अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव घुटारा बेवर में कारगिल शहीद मुनीष कुमार का शहीद स्मारक प्रशासन द्वारा नामित जगह पर ही बनवाया गया था। पूर्व में लेखपाल ने ही इस जगह का की नापजोक की थी।  
विज्ञापन


तब उनकी जगह बताई थी। अब बिना किसी नोटिस के उनके शाहिद पति मुनीष कुमार के स्मारक की दीवार तुड़वा दी गई है। मंजू यादव का कहना है कि कारगिल शहीद का घोर अपमान किया गया है। उनका कहना है कि शहीद स्मारक में किसी की जगह निकल भी रही थी तो पहले उन्हें नोटिस दिया जाता। तो वह स्वयं अपनी दीवार तुड़वा लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना किसी नोटिस के भूमाफियाओं की सह पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके पति शहीद मुनीष कुमार के स्मारक की दीवार तुड़वाकर शहीद का अपमान किया है। ऐसे दोषियों पर प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई करें।  शहीद की पत्नी के साथ उनके भाई अवनीश कुमार और अन्य परिवारीजन भी कलेक्ट्रेट पर मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed