{"_id":"66e7ab199f44714d660a5999","slug":"wall-and-two-rooms-of-sriramchandra-temple-collapsed-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गनीमत थी कि उस समय श्रीरामचंद्र मंदिर में कोई नहीं था, ढह गई दीवार और दो कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गनीमत थी कि उस समय श्रीरामचंद्र मंदिर में कोई नहीं था, ढह गई दीवार और दो कमरे
Mon, 16 Sep 2024 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Sep 2024 09:20 AM IST
सार
श्रीरामचंद्र मंदिर की दीवार और दो कमरे ढह गए। गनीमत ये रही कि उस समय मंदिर में कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
श्रीरामचंद्र मंदिर की दीवार और दो कमरे ढह गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीरामचंद्र मंदिर का एक हॉल और व दो कमरे रविवार को ढह गए। गनीमत रही कि मंदिर में कोई मौजूद नहीं था। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि तीन कमरे और गिरासू हैं। इसके लिए नगरायुक्त को 17 जुलाई 2023 को प्रार्थनापत्र दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। करीब 8 ट्रॉली मलबा नगर निगम की टीम ने मंदिर से उठाया।
लोहामंडी स्थित जटपुरा खातीपाड़ा में यह प्राचीन मंदिर है। परिसर में किराएदार भी रहते हैं। जो दीवार गिरी उसमें सरकारी राशन की दुकान संचालित होती थी। एक कमरे में पुराने पंडित का ताला बंद था। दूसरे कमरे में मनोज कश्यप रह रहे हैं। मंदिर कमेटी के दिनेश पाठक, विनय अग्रवाल, रामदास कटारा, मौनी पारीक, मटरू सिंह, मुकेश लोधी ने कहा कि नगर निगम अन्य गिरासू कमरों का निरीक्षण कराए।