फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   walkway is being built between taj mahal and agra fort.

विश्व बैंक से कर्ज लेकर ताजमहल और आगरा किले के बीच हो रहा इसका निर्माण

Sat, 30 Jun 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 30 Jun 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
walkway is being built between taj mahal and agra fort.
शाहजहां पार्क - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल और आगरा किला के बीच प्रो-पूअर टूरिज्म डेवलपमेंट की योजना में वॉकवे बनाया जा रहा है। किले के पास शाहजहां पार्क से ताजमहल के बीच में यह तैयार हो रहा है। 
विज्ञापन


18.05 करोड़ रुपये विश्व बैंक से कर्ज लेकर पार्क में वॉकवे के नाम पर फिर से पत्थर लगाए जा रहे हैं। पार्क का प्रमुख आकर्षण पुरानी झील है, जिसके पुनरूद्धार को पहले इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया। 
विज्ञापन


लेकिन बाद में झील और म्यूजिकल फाउंटेन को हटा दिया गया। नौ करोड़ रुपये से शाहजहां पार्क में जो काम कराए गए, विश्व बैंक से कर्ज लेकर फिर वही काम दोहराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पत्थरों के फुटपाथ को पाथवे का नाम दिया गया, अब वॉकवे पर कर्ज की रकम खर्च की जा रही है, जिसे आम आदमी से लिए गए टैक्स से चुकाया जाएगा। 

शाहजहां पार्क में पत्थरों का वाकवे बनाने के अलावा इसका आकर्षण बढ़ाने की कोई योजना नहीं है, यहां की झील फिर भी सूखी रहेगी। 

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अमित श्रीवास्तव का कहना है कि झील वॉकवे में शामिल नहीं है। कई कार्य इस योजना में हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करेंगे।

नौ करोड़ लगाए जा चुके हैं ठिकाने 

पर्यटन मंत्रालय ने सात साल पहले शाहजहां पार्क के विकास के लिए नौ करोड़ रुपये यूपी टूरिज्म को दिए थे। यूपी राजकीय निर्माण निगम ने यहां लाल पत्थर का पाथवे, सजावटी लाइटिंग, छह रेन वाटर हार्वेस्टिंग के टैंक, पौधरोपण, 100 बेंच, तीन सुलभ शौचालय का निर्माण, फुव्वारे की स्टोन रेलिंग का निर्माण, झील के लिए पैडल वोट की व्यवस्था की।
 
निर्माण निगम ने यहां बेहद घटिया काम किया, जिसमें काम पूरा होने से पहले ही पाथवे और लाइटों के पत्थर टूटने शुरू हो गए। एक साल के अंदर तो रेलिंग टूट गईं और बेंच का पता नहीं। पर्यटन विभाग ने पार्क के काम में घटिया सामग्री की शिकायतें की थी, लेकिन किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी।

निर्माण निगम के काम केबाद उद्यान विभाग ने झील के संचालन का ठेका भी उठाया। झील में पैडल वोट डालने के साथ ही यहां बतखें और अन्य जलीय जीव भी नजर आने लगे। हर दिन 20-25 विदेशी और 100 से ज्यादा भारतीय झील में वोटिंग के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन पुरानी मंडी पर गेट के विवाद के बाद ही यहां वोटिंग बंद कर दी गई। तभी से झील सूखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed