फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waiting for the vehicle on the roadside car ran over Two including the girl died

तेज रफ्तार ने ली दो की जान: सड़क किनारे कर रहे थे वाहन का इंतजार, कार ने रौंदा; युवती सहित दो की मौत

Thu, 08 Jun 2023 03:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 03:57 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसे में घायल अन्य व्यक्ति की उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Waiting for the vehicle on the roadside car ran over Two including the girl died
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत शादी समारोह से लौटते समय वाहन के इंतजार में खड़े तीन लोगों को कार ने रौंद दिया। हादसे में 18 वर्षीय लड़की सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

यहां की है घटना  

कोतवाली सुरीर के गांव सिकंदरपुर निवासी प्रकाश चंद अपनी बेटी सीमा एवं गांव के रहने वाले शिव कुमार पुत्र सुखपाल सिंह उम्र करीब 32 के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर के लिए लौट रहे थे। वे मांट-राया मार्ग पर सड़क पर वाहन के इंतजार में खड़े हुए थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार ईको कार ने तीनों को रौंद दिया। जिसमें शिव कुमार और सीमा की मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रकाश चंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: साहब! मैंने उस लड़के से शादी की तो उसकी प्रेमिका मर जाएगी और...बात सुनकर पुलिस भी शर्म से हुई पानी-पानी 

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा 

सूचना मिलते ही मौके पर मांट पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  घायल प्रकाश चंद को इलाज के लिए मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मुकेश चंद्र ने थाना मांट में कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


ये भी पढ़ें - Agra News: यमुना को गंदा करने से पहले रुकिए! पकड़े गए तो देना होगा जुर्माना, मंडियों के लाइसेंस होंगे निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed