{"_id":"6163501f8ebc3e8ba8044202","slug":"waiting-for-the-taj-for-three-hours-then-the-queue-started-agra-news-agr5110188115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे ताज के दीदार का इंतजार, फिर लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे ताज के दीदार का इंतजार, फिर लगी कतार
विज्ञापन
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर ताजमहल के दीदार के इंतजार में लगी पर्यटकों की भीड़
- फोटो : Agra City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डेनमार्क की प्रधानमंत्री की विजिट के दौरान तीन घंटे तक ताजमहल के बंद रहने से रविवार को उमडे़ पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस रविवार को 14538 पर्यटक ही पहुंचे मगर उन्हें तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जब गेट खोले गए तो प्रवेश द्वारों पर कतार में लगना पड़ा। रास्तों में भी यातायात को कुछ देर रोका गया।
डेनमार्क की प्रधानमंत्री की विजिट के कारण रविवार को पूर्वी और पश्चिमी गेटों से पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया। सुबह 7:30 बजे तक तक ताज पर तकरीबन पांच हजार पर्यटक पहुंच चुके थे। सुबह नौ बजे के बाद इनकी संख्या में इजाफा होने लगा। तेज धूप के कारण पर्यटकों ने पेड़ों के नीचे, शिल्पग्राम और आसपास शरण ली। सुबह 10:30 बजे विजिट खत्म होने के बाद ताज को पर्यटकों के लिए खोला जा सका। इसके बाद प्रवेश के लिए चेकिंग करने में वक्त लगा। पर्यटकों को तीन घंटे इंतजार के बाद लाइन में लगना पड़ा। पर्यटकों के साथ आए बच्चे गर्मी से बेहाल हो गए। सुबह 8:30 बजे के बाद पर्यटकों को पूर्वी गेट की ओर भी नहीं जाने दिया गया। इसमें विदेशी पर्यटक भी फंसे रहे। कई विदेशी पर्यटक ताज का विजिट छोड़कर फतेहपुरसीकरी के लिए रवाना हो गए। पटियाला से आए चंद्रप्रकाश मोहंती ने बताया कि परिवार के साथ ताज देखने आए थे, लेकिन यहां लंबा इंतजार करना पड़ा। किला जाने का सोचा तो पता चला कि ताज के बाद पीएम किला में जाएंगी। इस कारण यहां इंतजार किया।
आगरा। वीआईपी विजिट के दौरान आगरा किले की ओर जाने पर मेट्रो का कार्य भी बंद करा दिया गया। यहां का काम दोपहर तक ठप रहा। वहीं बिजलीघर, यमुना किनारा, फतेहाबाद रोड, फूल सैयद चौराहा, खेरिया मोड़, माल रोड पर भी 20 से 25 मिनट तक बैरियर लगाकर ट्रैफिक को रोका गया।
विज्ञापन
कहां कितने पर्यटक
ताजमहल 14538
आगरा किला 2976
सिकंदरा 911
मरियम टूम 52
फतेहपुरसीकरी 667
एत्माद्दौला 439
महताब बाग 509
रामबाग 74