फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waiting even after death: dead body in mortuary for five days last rites could be performed after eight days

मौत के बाद भी इंतजार: पांच दिन तक मोर्चरी में रखी रही लाश, ऐसी हुई दुर्दशा...आठ दिन बाद हो सका अंतिम संस्कार

Fri, 15 Nov 2024 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 12:15 PM IST
सार

मैनपुरी में महिला की मौत के आठ दिन बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका। पांच दिन तक लाश मोर्चरी में रखी रही। आठ दिन बाद पुलिस व सामाजिक संंस्था के सहयोग से अंतिम संस्कार किया गया।
 

विज्ञापन
Waiting even after death: dead body in mortuary for five days last rites could be performed after eight days
चिता - फोटो : freepik.com

विस्तार

मैनपुरी जिला अस्पताल में आठ दिन पूर्व महिला की मौत के बाद पांच दिन तक शव मोर्चरी में दुर्दशा का शिकार होता रहा। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की अनदेखी के चलते शव की दुर्दशा सार्वजनिक हुई तो प्रशासन हरकत में आया। बृहस्पतिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौत के आठ दिन बाद पुलिस व सामाजिक संंस्था के सहयोग से अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में अक्तूबर माह में महिला को भर्ती कराया गया था। 6 नवंबर को महिला ने दम तोड़ दिया था। मृत्यु की सूचना जब पुलिस को भेजी गई तो मीमो लेने से इन्कार कर दिया गया। उधर स्वास्थ्य विभाग ने भी शव को मोर्चरी में रख कर ताला जड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की अनदेखी के चलते 5 दिन तक महिला का शव मोर्चरी में सड़ता रहा।
विज्ञापन


दुर्गंध आने पर जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना तो शव की बेकदरी का सच सामने आया। स्वास्थ्य विभाग ने जांच बैठा दी वहीं जिलाधिकारी अंजनी कुमार की ओर से भी जांच कराई जा रही है। पंचायतनामा के अनुसार बृहस्पतिवार को 72 घंटे पूरे हुए तो पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद एक स्वयंसेवी संस्था और पुलिसकर्मियों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed