फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wait to hear the audio history of Sikandra Monument

Agra News: सिकंदरा स्मारक का इतिहास ऑडियो से सुनने के लिए करें इंतजार

Fri, 10 Jul 2026 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Wait to hear the audio history of Sikandra Monument
सिकंदरा में ऑडियो गाइड की सेवा। फोटो :एआई
आगरा। अकबर के मकबरे सिकंदरा का इतिहास ऑडियो से सुनने के लिए पर्यटकों को इंतजार करना पड़ेगा। ऑडियो गाइड की सुविधा शुरू होने से पहले इसकी स्क्रिप्ट पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने आपत्ति जताई है। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने स्क्रिप्ट की कमियों को सुधारने के लिए कई बिंदुओं को उठाया है। सिकंदरा के साथ ताजमहल में भी ऑडियो गाइड की सुविधा पहले चरण में शुरू होनी है। इसकी स्क्रिप्ट एएसआई को अभी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पायलट प्रोजेक्ट में ताजमहल और सिकंदरा स्मारकों का चयन किया है। शुरुआत में यह सुविधा केवल अंग्रेजी भाषा में होगी। प्रोजेक्ट सफल रहने पर इसे आगरा किला और फतेहपुर सीकरी पर लागू किया जाएगा। सिकंदरा का इतिहास बताने के लिए ऑडियो गाइड की स्क्रिप्ट आगरा सर्किल कार्यालय ने लौटा दी है। इसकी शुरुआत ही विवादों के साथ की गई है। स्मारक की वास्तुकला की जगह इतिहास के ऐसे पन्नों को बताया गया है, जो अब तक पर्यटकों से दूर रहे हैं। इन पर विवाद हो सकता है। इस पर डॉ. स्मिता कुमार ने कमियों को सुधारने के लिए स्क्रिप्ट को वापस भेज दिया है। ताजमहल की स्क्रिप्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा एस. कुमार ने बताया कि अंग्रेजी भाषा में ऑडियो गाइड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दोबारा स्क्रिप्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


10 साल पहले फेल हो गया था प्रोजेक्ट
- 10 साल पहले ताजमहल और आगरा किला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ऑडियो गाइड की सुविधा शुरू की थी। तब यह सात भाषाओं में शुरू की गई थी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने इस स्क्रिप्ट को तैयार किया था और इसमें तब रजा मुराद, कबीर बेदी आदि कलाकारों की आवाज में इतिहास बयां किया गया था। यह प्रोजेक्ट फेल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed