{"_id":"2798c39981ced9eabc7e50b2b77e65b2","slug":"wait-for-the-gatiman-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गतिमान’ के लिए अभी और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गतिमान’ के लिए अभी और इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गतिमान एक्सप्रेस के संचालन का अभी और इंतजार करना पड़ेगा। अब रेलवे बोर्ड ने इसके फिर से ट्रायल के निर्देश दिए हैं। हाल ही में हुई रेलवे बोर्ड की बैठक में इसके दोबारा ट्रायल कराए जाने पर सहमति बनी है।
बता दें कि सेमी हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल तीन जुलाई, 2014 को हुआ था। इसके बाद पिछले साल भी तीन ट्रायल हुए। डेढ़ साल में आधा दर्जन से अधिक ट्रायल हो चुके हैं। पहले नवंबर 2015 में ट्रेन को चलाने की योजना थी लेकिन संरक्षा आयुक्त ने आपत्ति लगा दी। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा की दृष्टि से दोनों ओर बाउंड्रीवाल बनाने का काम शुरू हुआ। आगरा से दिल्ली की दूरी 90 मिनट में तय करने वाली इस ट्रेन को शुरू करने के लिए इस साल कोई ट्रायल नहीं हुआ। करीब दो माह पहले संरक्षा आयुक्त ने हरी झंडी दिखा दी। इसके बाद आगरा दौरे पर आए उत्तर मध्य रेलवे के जीएम अरुण सक्सेना ने इसी वित्तीय वर्ष में ट्रेन शुरू करने की बात कही लेकिन अब दोबारा ट्रायल शुरू होने पर गतिमान के ट्रैक पर दौड़ने का इंतजार और बढ़ जाएगा।
गतिमान एक्सप्रेस के कुछ और ट्रायल वांछित हैं। तैयारियों के बाद ट्रैक पर इसका ट्रायल करना जरूरी हो गया है।
प्रभाष कुमार, डीआरएम, उत्तर मध्य रेलवे, आगरा