फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wait for sava lakh students of agra of UP board is over result will come on twenty five April

UP Board Result: आगरा के 1.25 लाख छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज, परीक्षा परिणाम आने में महज कुछ घंटे बाकी

Mon, 24 Apr 2023 10:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 10:21 PM IST
सार

यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम मंगलवार को जारी किए जाएंगे। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के मुताबिक बोर्ड का परिणाम दोपहर डेढ़ बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से जारी होगा। 

विज्ञापन
wait for sava lakh students of agra of UP board is over result will come on twenty five April
UP Board Result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 1.25 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि 2022-23 की परीक्षा में 67111 परीक्षार्थी हाईस्कूल और 58169 छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट में पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 38674 बालक और 28437 बालिकाएं रहीं। इंटरमीडिएट की बात करें तो 34916 बालक और 23253 बालिकाएं पंजीकृत थीं। मंगलवार को कार्यालय के कर्मचारियों का अवकाश भी निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन

यहां रजिस्ट्रेशन कराकर मोबाइल पर पा सकेंगे अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। बस आपको Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा परिणाम पाने के लिए छात्र ऐसे करें खुद को पंजीकृत-

छात्र अमर उजाला परिणाम वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं ताकि परिणाम घोषित होते ही अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक अमर उजाला परिणाम वेबसाइट results.amarujala.com पर लॉग ऑन करें।
  • ऊपर की पट्टी में 'यूपी बोर्ड' पर क्लिक करें।
  • वहां उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करें।
  • 'सबमिट करें' पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा।
  • यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट जारी होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed