{"_id":"5df3ce3b8ebc3e87ab491051","slug":"vyapari-mandal-banvarilal-kanchhal-kasganj-kasganj-news-agr419926295","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी व्यापारी का नहीं होने दिया जाएगा उत्पीडन- कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी व्यापारी का नहीं होने दिया जाएगा उत्पीडन- कंछल
विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा में संगठित रहने की शपथ लेते व्यापारी
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल का कस्बे में आगमन पर बालाजी मंडल पर व्यापारियों ने स्वागत किया। व्यापरियों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। वहीं सड़क चौड़ीकरण को रोकने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने व्यापारियों को संगठित रहने और संगठन को मजबूत करने की शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के हक की लड़ाई में उनके साथ हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद फारुख कुरैशी ने कहा कि प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों के हक के लिए निरंतर संघर्ष करता रहा है।
जिलाध्यक्ष सतीशचंद्र ने कहा कि जनपद के व्यापारियों को कहीं कोई परेशानी हैं तो उन्हें बताएं। उनकी समस्याओं को हल किया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित प्रकाश महाजन, महामंत्री फैसल कुरैशी, विनय भूषण गुप्त, डा. सुखवीर यादव, अजय गुप्ता, सुरेश चंद्र आर्य, अंसार अंसारी, स्वाले अंसारी, डा. ताहिर इकबाल, मुरारीलाल सक्सेना, डा. वारिस, मुस्ताक कुरैशी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
खुदरा व्यापार बचाने को ऑनलाइन ट्रेडिंग पर लगे रोक
कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग को बंद किया जाए। इससे खुदरा व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के बंद होने से ही खुदरा व्यापार को बचाया जा सकता है। वह शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में छह करोड़ का खुदरा व्यापार है और इससे 24 करोड़ लोगों का भरण पोषण होता है। यदि ऑनलाइन ट्रेडिंग का विस्तार होता रहा तो खुदरा व्यापार में लगे 24 करोड़ लोग बेरोजगार और भुखमरी पर होंगे। जीएसटी की सभी दरों को हटाकर केवल 3, 5 और 12 प्रतिशत रखा जाए। उन्होंने कहा कि विश्व में 142 देशों में जीएसटी लागू है, लेकिन जितनी दरें हमारे देश में हैं, उतनी कहीं हो नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में मंडी शुल्क की दर एक प्रतिशत की जाए। बांट माप, खाद्य विभाग आदि द्वारा लाइसेंसों को वार्षिक न करके आजीवन किया जाए। विभागों के सर्वे और छापे को प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग में ब्याज की दरें 18 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल मौजूद रहे।