फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   VVPAT and Ballet unit failed in first level checking before lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव से पहले वीवीपैट और बैलेट यूनिट में बड़ी गड़बड़ी आई सामने, एफएलसी में खुलासा

Thu, 07 Mar 2019 07:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Mar 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
VVPAT and Ballet unit failed in first level  checking before lok sabha election 2019
फाइल फोटो
आगरा में लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए भेजी गईं ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) पूरी हो गई है। इसमें 180 वीवीपैट, 46 सीयू (कंट्रोल यूनिट) और 158 बीयू (बैलेट यूनिट) खराब निकली हैं। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले इन मशीनों में इतनी बड़ी गड़बड़ी के पकड़े जाने के बाद अब इन्हें बदलवाने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय निर्वाचन विभाग ने चुनाव आयोग को इसके बारे में अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार जिले में नई ईवीएम से मतदान होगा। इसके लिए अत्याधुनिक एम-थ्री ईवीएम भेजी गई हैं। 6227 बीयू, 4677 सीयू और 4920 वीवीपैट को आगरा-फिरोजाबाद हाईवे स्थित मंडी समिति में रखा गया। यहां पिछले दिनों इनकी एफएलसी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से अधिक इंजीनियरों की टीम ने इनका परीक्षण किया। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष इनसे वोट डालकर भी देखे गए। परीक्षण की लंबी प्रक्रिया से इनको गुजारा गया। ताकि मतदान के समय पर ईवीएम पर कोई सवाल न उठा सके। इस परीक्षण में कुछ ईवीएम और वीवीपैट खराब मिली हैं। 

क्या है वीवीपैट

ईवीएम के जरिये आपने जिस प्रत्याशी को मतदान किया था, मतदान उसी को हुआ या नहीं, इसको देखने के लिए वीवीपैट के जरिये पर्ची निकाली जा सकती है। इसमें आप देख सकेंगे कि आपका मतदान सही हुआ है या नहीं। इस बार यह व्यवस्था जिले के हर बूथ पर होगी।

सपा ने किया बहिष्कार

एफएलसी का सपा ने बहिष्कार किया था। पार्टी के प्रतिनिधि एक भी दिन प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव का कहना था कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया था। उनका कहना है कि पार्टी चाहती है कि बैलट पेपर से चुनाव हो। 

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि एफएलसी पूरी हो चुकी है। कुछ वीवीपैट और बीयू, सीयू खराब निकली हैं। इनको बदलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed