{"_id":"5a28086c4f1c1b3c3d8bbe2b","slug":"vulgar-commenting-on-girls-living-in-government-hostel-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में सरकारी हॉस्टल की छात्राओं पर कमेंट के बाद बवाल, दीवारों पर लिखा ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में सरकारी हॉस्टल की छात्राओं पर कमेंट के बाद बवाल, दीवारों पर लिखा ये
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 06 Dec 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
छात्रावास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के राजकीय छात्रावास में रहने वाली छात्राओं से पुरुष छात्रावास में रहने वाले छात्रों द्वारा की गई छींटाकशी को लेकर विवाद हो गया। छात्राओं ने परिवार वालों को बुला लिया जिन्होंने छात्रों के साथ मारपीट कर दी। इसे लेकर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत किया।
मथुरा कलक्ट्रेट पर डिफेंस सिनेमा के पास राजकीय छात्रावास है। यह छात्रावास समाज कल्याण विभाग की निगरानी में चलता है। यहां पुरुष और महिला दोनों ही छात्रावास हैं। महिला हास्टल में 42 छात्राएं हैं, जबकि पुरुष छात्रावास में 48 लड़के रह रहे हैं।
बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर को करीब सवा तीन बजे छात्रों ने एक छात्रा पर छींटाकशी कर दी और दीवार पर कुछ बातें लिख दीं। इस पर गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने हंगामा किया और अपने रिश्तेदार युवकों को बुला लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस पर पुरुष छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने बाहरी युवकों का विरोध शुरू कर दिया। सभी छात्र एकजुट होकर हास्टल से बाहर निकल आए। बाहरी युवकों ने छात्रों को पीट दिया। सूचना पर हॉस्टल वार्डन सतीश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस और अधिकारियों के समझाने पर छात्राएं और छात्र शांत हो गए। समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी छात्रों को समझा बुझाकर शांत करा दिया है। दोनों ही पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
पुलिस और अधिकारियों के समझाने पर छात्राएं और छात्र शांत हो गए। समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी छात्रों को समझा बुझाकर शांत करा दिया है। दोनों ही पक्षों के बीच समझौता हो गया है।