फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan sewer accident: DM-SSP inspected the incident site sent report to the government

वृंदावन सीवर हादसा: डीएम-एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, शासन को भेजी रिपोर्ट

Sun, 09 Jun 2024 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 10:01 AM IST
सार

वृंदावन में हुए सीवर हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी है। माना जा रहा है कि जल्द परिवार को आर्थिक सहायता राशि जारी हो सकती है। 
 

विज्ञापन
Vrindavan sewer accident: DM-SSP inspected the incident site sent report to the government
मौके पर पहुंचे डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में सीवर हादसे की सूचना पाते ही डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। हादसे के कारणों का पता लगाया। रेस्तरां के कर्मचारियों से वार्ता की। इसके बाद हादसे की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि हादसे के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है। परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया कि इस हादसे में जो भी लोग जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। इधर, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के साथ मौके पर एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार, एएसपी/सीओ कुंवर आकाश सिंह, इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही, एसीएम वृंदावन राजकुमार भास्कर हादसे की जांच में लगे रहे। शवों को जैसे ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसीएम वृंदावन राजकुमार भास्कर तत्काल यहां भी पहुंचे। वृंदावन पुलिस से पंचायतनामे की कार्रवाई कराई गई। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभी इस मामले में परिजनों की तहरीर का इंतजार है। परिजन तहरीर नहीं देंगे तो पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


 

हादसे की टाइमलाइन
सुबह 09 बजे: रेस्तरां के सीवर पर पहुंचा अमित गुप्ता
9.15 बजे: पंकज गुप्ता को सीवर से पंप बाहर निकालने को कहा, पंकज ने मना किया
9.40 बजे: अमित गुप्ता मजदूर श्याम को लेकर सीवर टैंक पर पहुंचा
10 बजे: अमित और श्याम सीवर में उतरे
10.10 बजे: अमित और श्याम टैंक में अचेत हो गए
10.13 बजे: प्रिंस गुप्ता अमित और श्याम को बचाने के लिए सीवर टैंक में कूद गया
10.17 बजे: प्रिंस भी अचेत हो गया
10.50 बजे : पुलिस व बचाव दल पहुंचा, तीनों को बाहर निकाला
11 बजे: जिला अस्पताल में तीनों को मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed