फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vrindavan Kumbh Mela Will Be Illuminated With Light Five Power Station Setup

वृंदावन कुंभ मेला: रोशनी से जगमग होगा मेलास्थल, बनेंगे पांच बिजलीघर

Sun, 03 Jan 2021 10:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 03 Jan 2021 10:20 AM IST
सार

  • कुंभ मेला स्थल पर 250 केवी के पांच बिजलीघर बनेंगे
  • 31 जनवरी तक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
Vrindavan Kumbh Mela  Will Be Illuminated With Light Five Power Station Setup
वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-वृंदावन में कुंभ मेला स्थल पूरी तरह से जगमग रहे, इसके लिए विद्युत निगम ने कदम बढ़ा दिए हैं। कुंभ मेला स्थल पर 250 केवी के पांच बिजलीघर बनेंगे। करीब पांच किमी. की एलटी लाइन डाली जाएगी। इसके लिए 443 बिजली के खंभे भी लगाए जाएंगे, जिन पर लाइटें लगेंगी। 24 घंटे बिजली देने के लिए दो मोबाइल ट्रांसफार्मर के अलावा दो जेनरेटरों की व्यवस्था की गई है। शनिवार को विद्युत निगम आगरा के मुख्य अभियंता ने निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


वृंदावन कुंभ मेला: शाही स्नान की तिथियां घोषित, रंगभरनी एकादशी पर होगा मेला समापन
विज्ञापन


वृंदावन में होने वाले कुंभ मेले में संत और श्रद्धालु यमुना स्नान करेंगे। यहां आने वाले संतों और श्रद्धालुओं को अंधकार में न रहना पड़े, इसके लिए विद्युत निगम पूरे कुंभ मेला क्षेत्र को जगमग रखने के लिए जुट चुका है। शनिवार को विद्युत निगम आगरा के मुख्य अभियंता एके चौधरी ने एसई शहर आनंद प्रकाश शुक्ला और अधिशासी अभियंता वृंदावन राजीव कालरा के संग कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को अच्छे इंतजाम के संग ही जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। हर हाल में 31 जनवरी तक बिजलीघर स्थापित करने के लिए ताकीद किया, जिससे कि आगे का कार्य नगर निगम पूरा कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होने हैं काम
- 300 खंभे सीमेंटेड साढ़े आठ मीटर।
- 90 खंभे लोहे के 11 मीटर। 
- 53 खंभे सीमेंटेड साढ़े आठ मीटर। 
- 5 किमी की एलटी लाइन बनेगी।
- पांच ट्रांसफार्मर 250 केवी।
- दो 250 केवी के मोबाइल ट्रांसफार्मर। 
- दो 250 केवी के इमरजेंसी में जेनरेटर।

पांच बिजलीघरों से देंगे कुंभ स्थल पर सप्लाई: एसई
कुंभ मेला स्थल पर पांच बिजलीघरों से आपूर्ति दी जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। एलटी लाइन के संग ही 250 केवी के पांच ट्रांसफार्मर भी लगेंगे। इमरजेंसी के लिए ट्रॉली और जेनरेटर भी रहेंगे। 31 जनवरी तक बिजलीघर तैयार हो जाएंगे।
- आनंद प्रकाश शुक्ला, एसई शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed