फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   voting list editing

आठ महीने में घट गए 10331 मतदाता..

Mon, 23 Aug 2021 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
voting list editing
आगरा। ताजनगरी में आठ महीने तक मतदाता सतत पुनरीक्षण अभियान चला। ऑनलाइन से लेकर मैनुअल फॉर्म जमा हुए। परंतु जिले में मतदाता बढ़ने की जगह 10331 घट गए। नौ विधानसभा क्षेत्रों में 15 जनवरी 2021 तक जहां 33,93,292 मतदाता थे वहीं अब 15 अगस्त तक 33,82,961 रह गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि जिन मतदाताओं ने फॉर्म भरे थे। सत्यापन में वह नहीं मिले। जिसके बाद उनके नाम विलोपित किए हैं।
विज्ञापन

2022 विधान सभा चुनाव में छह महीने शेष है। 25 जनवरी 2020 से जिलेभर में मतदाताओं का सतत पुनरीक्षण चल रहा है। 1 जनवरी 2021 तक जिले में 33.93 लाख कुल मतदाता थे। आठ महीने बाद इनकी संख्या बढ़ने की बजाय घट गई। 15 अगस्त 2021 तक नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 33.82 लाख मतदाता हैं। जिनमें 18,42674 पुरुष और 1540160 महिलाएं हैं, 127 अन्य हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जिले में 52.54 लाख आबादी है। जिसमें 28.06 लाख पुरुष हैं और 24.47 लाख महिला जनसंख्या है। 18 से 19 साल के बीच 29435 मतदाता हैं। जो 2022 में पहली बार मतदान करेंगे। दावे व आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने यह रिपोर्ट जारी की है। 15 जनवरी 2021 तक जिले में 18.48 लाख पुरुष और 15.44 लाख महिला मतदाता थे। 10331 मतदाता पुर्नरीक्षण के बाद कम हो गए।
विज्ञापन

विलोपित हुए हैं मतदाता
सतत सत्यापन में मतदाता विलोपित हो गए हैं। बहुत से ऐसे लोग थे जिन्होंने फॉर्म भरे, लेकिन पते पर नहीं मिले। ऐसे मतदाता घट गए हैं। साथ ही मृत्यु व अन्य कारणों से मतदाता कम हुए हैं। नए मतदाताओं को जोड़ने का काम नवंबर से शुरू होगा। - योगेंद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed